these palm lines and marks become actor and musician: हस्तरेशा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाओं और पर्वत के आधार पर यह जाना जा सकता है कि व्यक्ति की मैरिड लाइफ कैसी होगी। साथ ही व्यक्ति किस सेक्टर में अपना करियर बनाएगा। वहीं हम आप बताने जा रहे हैं ऐसी रेखाएं और पर्वतों के बारे में जो एक्टर और संगीतकार व्यक्ति को बनाते हैं। आइए जानते हैं यह कौन सी रेखाएं और पर्वत हैं…

बनते हैं सफल ऐक्टर

अगर किसी व्यक्ति की हाथ में मस्तिष्क रेखा गुरु पर्वत की ओर झुकी हुई हो और स्पष्ट हो तो व्यक्ति सफल एक्टर होता है। साथ ही ऐसे लोग एक्टिंग में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वहीं ये लोग दयालु और खुशमिजाज होते हैं।

बनते हैं सफल संगीतकार

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत विकसित और स्पष्ट है तो वह व्यक्ति संगीतज्ञ होता है। इन लोगों का कंठ बहुत मधुर होता है। ये अपनी आवाज से सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित कर लेते हैं साथ ही ये लोग कई वाद्य यंत्र बजाना जानते हैं। ये लोग कला प्रेमी होते हैं। साथ ही ऐसे लोग टीवी लाइन से भी जुड़े हुए हो सकते हैं।

कला के जानकार और प्रेमी होते हैं

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि मस्तिष्क रेखा शनि पर्वत की ओर झुकी हुई और स्पष्ट हो तो ऐसे व्यक्ति दार्शनिक और मेहनती होते हैं। ऐसे लोगों की धर्म और संगीत कला में रूचि होती है। ये लोग संगीत के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। ये लोग जीवन में स्वतंत्रता पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग व्यवहारिक होते हैं। वहीं ये लोग थोडे़ मजाकिया स्वभाव के होते हैं।

राजनीति में कमाता खूब नाम

राजनीति में रुचि रखने वालों की हथेली सफेद और हाथ लंबे-लंबे होते हैं। साथ ही अगर यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत उभरा हो और मणिबंध या चंद्र पर्वत से निकलने वाली स्पष्ट रेखा यहीं रुक जाए तो यह एक शुभ योग होता है। तो ऐसा व्यक्ति राजनीति में खूब नाम कमाता है।

बनते हैं बड़े राजनेता

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किस्मत वाले लोगों के हाथ में इंद्रराज योग बनता है। आपको बता दें कि हथेली में यह योग तब बनता है जब हथेली में मंगल पर्वत खड़ा होता है और इसके साथ ही मस्तिका रेखा और भाग्य रेखा पूर्ण रूप से विकसित हो जाती है। ऐसे लोग समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा पाते हैं। साथ ही ये लोग राजनीति में खूब नाम और पैसा कमाते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025