हस्तरेशा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाओं और पर्वत के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। आपको बता दें कि हाथ में शनि पर्वत, बुध पर्वत और शुक्र पर्वत मुख्य होते हैं। वहीं रेखाओं में ह्रदय रेखा, जीवन रेखा और धन रेखा प्रमुख होती हैं। इन्हीं रेखाओं और पर्वतों का विश्लेशण करके किसी भी इंसान के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम आप बताने जा रहे हैं ऐसी रेखाएं और पर्वतों के बारे में जो एक्टर और संगीतकार व्यक्ति को बनाते हैं। आइए जानते हैं यह कौन सी रेखाएं और पर्वत हैं…

बनते हैं सफल अभिनेता

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा गुरु पर्वत की ओर झुकी हुई हो और स्पष्ट हो तो व्यक्ति अभिनेता हो सकता है। साथ ही ऐसे लोग एक्टिंग में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

यदि व्यक्ति के हाथ में सभी उंगलियां कोमल हों और सूर्य पर्वत की उंगली विशेष रूप से लंबी हो तो साथ ही ऊपर से नोकदार हो तो वह व्यक्ति सफल अभिनेत्री या अभिनेत्रा होता है। ये लोग देखने में आकर्षक होते हैं। साथ ही इन लोगों का नेचर भी मिलसार होता है। यदि सूर्य रेखा पर नक्षत्र का चिह्न हो तो वह कलाकार या अभनेत्री विश्वविख्यात होती है। ये लोग कम उम्र ही अच्छी सफलता पा लेते हैं। साथ ही इन लोगों के पास धन की भी कमी नहीं होती है।

बनते हैं संगीतज्ञ

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत उठा हुआ हो तो वह व्यक्ति संगीतज्ञ होता है। इन लोगों का कंठ बहुत मधुर होता है। साथ ही ये लोग कई वाद्य यंत्र बजाना जानते हैं। ये लोग कला प्रेमी होते हैं। साथ ही ऐसे लोग टीवी लाइन से भी जुड़े हुए हो सकते हैं।

यदि मस्तिष्क रेखा शनि पर्वत की ओर झुकी हुई और स्पष्ट हो तो ऐसे व्यक्ति दार्शनिक और मेहनती होते हैं। ऐसे लोगों की धर्म और संगीत कला में रूचि होती है। ये लोग संगीत के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग मल्टी टैलेंटेड भी हो सकते हैं। वहीं ये लोग हर हुनर को सीखने की कोशिश करते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के भी शौकीन होते हैं और शौक- मौज पर खुलकर पैसे खर्च करते हैं।