हम सब अपनी पसंद के हिसाब से कपड़े पहनते हैं। कई बार हमें दूसरों की पसंद के आधार पर भी कपड़े पहनने पड़ते हैं। कपड़ों के संदर्भ में सामान्य तौर पर यह कहा जाता है कि इनसे व्यक्ति का व्यक्तित्व झलकता है। दूसरे लोग कपड़े देखकर आपके के बारे में आकलन करना शुरू कर देते हैं। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि किस राशि के लोग किस तरह का कपड़ा पहनना पसंद करते हैं? चलिए जानते हैं।
मेष: इस राशि के लोग बहुत ज्यादा तड़क-भड़क वाले कपड़े पहनना पसंद करते हैं। हालांकि उम्र अधिक हो जाने पर इससे बचना चाहिए।
वृषभ: माना जाता है कि ये लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं जिसमें इनका व्यक्तित्व छिप जाता है। कपड़ों के मामले में इनकी पसंद बुरी मानी जाती है।
मिथुन: ये लोग अपने कपड़े को लेकर बहुत सतर्क माने जाते हैं। कहते हैं कि ये सदैव अपने कपड़ों से दूसरों प्रभावित करते हैं।
कर्क: कर्क राशि वालों का पहनावा उनके मन से जुड़ा होता है। यानी कि ये लोग कपड़े अपने मूड के हिसाब से पहनते हैं।
सिंह: इस राशि के लोगों को कपड़ों के मामले में कमजोर माना जाता है। यानी कि इन्हें अच्छे पहनावे के लिए बार-बार बताना पड़ता है।
कन्या: ज्योतिष अनुसार इन लोगों को मंहगे कपड़े पसंद आते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि इनके कपड़े दूसरों को बहुत पसंद आएं।
तुला: माना जाता है कि ये लोग काफी स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं। इन्हें अपने कपड़ों को लेकर काफी जानकार और अपडेट माना जाता है।
वृश्चिक: ये लोग कभी-कभी बहुत अच्छे कपड़े पहन लेते हैं तो कभी-कभी इनके कपड़े काफी बुरे होते हैं। इन्हें इनसे बचने की सलाह दी जाती है।
धनु: धनु राशि के लोगों को कपड़ों के मामले में काफी लापरवाह माना जाता है। ये लोग सामान्य तौर पर काफी सिंपल ढंग से रहना पसंद करते हैं।
मकर: इनके बारे में कहा जाता है कि ये अपनी उम्र के 30 साल तक कपड़ों को लेकर लापरवाह होते हैं। हालांकि एक उम्र गुजर जाने के बाद इन्हें कपड़ों की समझ आ जाती है।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को एक ही कपड़ा बार-बार पहनना पसंद आता है। इससे इनके साथ के लोग काफी परेशान हो जाते हैं।
मीन: मीन वालों को कपड़ों के मामले में काफी सीरियस माना जाता है। ये लोग कपड़ों के मामले में लापरवाही करना पसंद नहीं करते।