Venus Planet Effect This Number: अंकों का मावन जीवन से बहुत गहरा संबंध होता है। क्योंकि अंकशास्त्र अनुसार जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के हाव-भाव और व्यवहार के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। साथ ही आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है, तो कोई अंक अशुभ होता है।

वहीं अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का जिक्र मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। आपको बता दें कि मूलांक 6 के स्वामीवैभव और धन के स्वामी शुक्र देव हैं। वहीं महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। जिन लोगों का मूलांक 6 होता है वह लोग धन और लव के मामले में लकी होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 6 से जुड़े लोगों की अन्य जानकारी…

लव के मामले होते हैं लकी

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है। ये लोग लव के मामले में बेहद लकी होते हैं। साथ ही इन लोगों का आर्कषक व्यक्तित्व होता है और यह रोमांटिक होते हैं। इनके पास एक विशेष प्रकार का टेलेंट होता है, जिससे लोग इनके अटैच होना चाहते हैं। ये लोग अपनी बातों और व्यवहार से किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खीचने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में खूब नाम और पैसा कमाते हैं। ये जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं।

धन के मामले में होते हैं भाग्यशाली

अंक विज्ञान अनुसार जो लोग मूलांक 6 से जुड़े होते हैं। इन लोगों के पास शुक्र ग्रह के प्रभाव से धन खूब होता है। साथ ही ये लोग जीवन में सुख- साधनों का भोग करते हैं। ये लोग  लोग कला और मनोरंजन प्रेमी होते हैं और सौंदर्य के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

साथ ही ये पहली मुलाकात में किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। ये लोग पैसे जोड़ने में थोड़ा कम विश्वास करते हैं क्योंकि ये लोग वर्तमान में जीते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी आयटम खरीदने के शौकीन होते हैं।

इन क्षेत्रों में खूब कमाते हैं नाम

शुक्र ग्रह के प्रभाव से ये लोग फिल्म, नाटक, खान-पान, वस्त्र और आभूषण से संबंधित काम करें तो इन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही सोने, चांदी और हीरे से जुड़ा व्यापार इन्हें खूब तरक्की दिलाता है। इसलिए इस लोगों को इन चीजों से संबंधित व्यापार करना चाहिए।