Honest zodiac Sign: ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व एक दूसरे से भिन्न होता है। यहां हम कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे जुड़े जातक रिलेशनशिप के मामले में लॉयल माने जाते हैं, ये अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मेष राशि: इस मामले में पहले नंबर पर आते हैं मेष राशि के जातक। इस राशि के लोग ईमानदार और लॉयल होते हैं। ये रिश्ते को पूरी ईमानदारी और शिद्दत के साथ निभाते हैं और सामने वाले से भी यही अपेक्षा रखते हैं। साथ ही ये कभी- कभी गुस्सा तो जल्दी हो जाते हैं। लेकिन दिल में किसी बात को नहीं बिठाते। साथ ही जिससे प्‍यार करते हैं उससे शादी करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ये अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने की कोशिश रखते हैं और हर जरूरत का ख्याल भी रखते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल देवता है जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

वृष राशि: इस राशि के लोग भी रिश्ते के प्रति ईमानदार माने जाते हैं, क्योंकि वृष राशि पृथ्वी तत्व प्रधान राशि है। इसलिए इस राशि के लोग जमीन से जुड़े हुए और संस्कारी माने जाते हैं। ये लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में रिश्ते को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। ये जीवनसाथी के साथ चीटिंग नहीं करते। भले ही इनके और पार्टनर के बीच मनमुटाव हो जाए या नाराजगी आ जाए ये तब भी पार्टनर को अकेला नहीं छोड़ते हैं। साथ ही ये लोग कला के जानकार और प्रेमी होते हैं। साथ रही ये लोग रोमांटिक भी होते हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र देवता हैं जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के जातक लव लाइफ को लेकर बहुत ही संवेदनशील होते हैं। ये जल्दी ही किसी से लव नहीं करते लेकिन जब इनको किसी से प्यार हो जाता है। तो ये उसको पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।  साथ ही ये लोग जीवनसाथी के साथ सुख- दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। ये लोग पार्टनर से गुस्सा भी अगर हो जाएं लेकिन कुछ देर बाद सब कुछ भूल जाते हैं और दिल में किसी बात को नहीं बिठाते। साथ ही ये लोग केयरिंग भी होते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।