Best Friend Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह, 27 नक्षत्र और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों में कोई न व्यक्ति जरूर जन्मा होता है। साथ ही इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। यहां हम आपको ऐसीं 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग दोस्ती निभाने में माहिर होते हैं। इन लोगों को बेस्टफ्रेंड बन सकते हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मेष राशि: इस राशि के लोग दोस्ती निभाने के लिए बेहतर माने जाते हैं। इन लोगों की यह खासियत होती है अगर इन्होंने आपको दिल से दोस्त मान लिया तो यह आपका मरते दम तक साथ नहीं छोड़ेंगे। हालांकि ये लोग थोड़े क्रोधी स्वभाव के जरूर होते हैं। लेकिन ये लोग जो भी कहते हैं वो मुंह पर कह देते हैं। इनको स्पष्ट बोलना और सुनना पसंद होता है। मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

मिथुन राशि:  इस राशि के लोग सुलझे हुए और जिंदगी को इंजॉय करने वाले होते हैं। ये लोग दोस्ती के पक्के होते हैं। साथ ही हर परिस्थिति में अपने मित्र का साथ देते हैं। इनके जो बेस्ट फ्रेंड होते हैं वो लोग इनके साथ खुश महसूस करते हैं क्योंकि ये लोग मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। साथ ही ये लोग दोस्ती के लिए कुछ भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। साथ ही ये लोग भरोसा और सच्चाई के साथ जीवनसाथी का साथ देते हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है, तो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Budh Transit: मार्च में बुध ग्रह फिर बदलने जा रहे हैं राशि, इन 3 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

मकर राशि: ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही इस राशि के लोग के लोगों के ज्यादा दोस्त नहीं होते। ये लोग एक या दो दोस्त ही बनाते हैं और पक्की मित्रता करते हैं। ये लोग समय- समय पर दोस्त को अच्छी सलाह भी देते रहते हैं। ये लोग रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं। इस राशि के लोग हमेशा उपयोगी साबित होते हैं। मतलब जब कोई साथ नहीं देता तब ये लोग साथ देते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Ketu Gochar 2022: डेढ़ साल बाद केतु बदलेंगे राशि, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर काम में सफलता के योग