नाम ज्योतिष के अनुसार जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो सबसे पहले उसका नामकरण संस्कार किया जाता है और नाम बहुत सोच समझकर रखा भी जाता है। कहते हैं किसी व्यक्ति के नाम से उसका व्यक्तित्व झलकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं उस अक्षरों के बारे में, जो जिंदगी में कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। साथ ही ये लोग बुद्धिमान और मल्टी टैलेंटेड भी होते हैं। आइए जानते हैं इन अक्षरों के बारे में…
A और N अक्षर वाले लोग:
इन अक्षर वाले लोग बेहद मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये जिंदगी में कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही ये लोग मल्टीटैलेंटेड भी होते हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। साथ ही ये जो चाहे वो प्राप्त कर सकते हैं। ये जल्दी थका हुआ महसूस नहीं करते। इनके अंदर एक अलग तरह की ऊर्जा होती है जो इन्हें हर समय एक्टिव रखती है। ये समाज में भी अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
S और B अक्षर वाले लोग:
इन अक्षर वाले लोग दिमागी और कर्मठ होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेते हैं। साथ ही कर्म पर ज्यादा विश्वास रखते हैं। ये लोग मल्टीटैलेंटेड भी होते हैं। साथ ही ये लोग अपने टैलेंट से लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। ये लोग सामने वाले का चेहरा पढ़ने में भी माहिर होते हैं। इस अक्षर वाले लोग अपनी बुद्धि के बल पर ये कुछ भी हासिल करने में सक्षम होते हैं। ये अपनी किस्मत खुद बनाने में विश्वास रखते हैं।
M और Y अक्षर वाले लोग:
इन अक्षर वाले लोग अत्याधिक मेहनती किस्म के इंसान होते हैं। ये मेहनत और संघर्ष से कभी नहीं घबराते। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरी लगन के साथ पूरा करते हैं। ये लोग अपना रास्ता खुद चुनते हैं। इनको स्वतंत्रता पसंद होती है। साथ ही ये स्पष्टवादी होते हैं और जो कहना है वो मुंह पर बोल देते हैं। इनके दिल में कुछ नहीं होता। ये लोग कई हुनर में माहिर होते हैं। जिस कारण ये समाज में अपनी अलग पहचान भी बनाते हैं।
