वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों के अलग- अलग ग्रह स्वामी हैं। साथ ही इन 12 राशियों से जुड़े जातकों का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। ज्योतिष अनुसार कुछ राशियों के जातक जमकर पैसा खर्च करते हैं तो कुछ राशियों के लोग कंजूस माने जाते हैं। लेकिन यहां हम 4 ऐसी राशियों के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो लोग शौक- मौज में खूब पैसा खर्च करते हैं और ये लोग जिंदगी खुलकर जीते हैं। आइए जानते हैं ये चार राशियां कौन सी हैं।
वृष राशि: शौक- मौज में पैसा खर्च करने में इस राशि के लोग सबसे आगे माने जाते हैं। दरअसल इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं जो इनको यह गुण प्रदान करते हैं। साथ ही इनको शुक्र ग्रह के प्रभाव से जीवन में सभी सुख- सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इन लोगों को कंजूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ये लोग स्वादिष्ट भोजन के भी शौकीन होते हैं। इन लोगों को महंगी- महंगी चीजें खरीदने का भी शौक होता है।
मिथुन राशि: वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और बुध ग्रह के प्रभाव से इस राशि के लोग बेहद बुद्धिमान और चतुर माने जाते हैं। साथ ही ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए ये लोग व्यापार में चतुराई से धन कमाते हैं। इनके अंदर अधिक से अधिक पैसा कमाने की प्रबल इच्छा होती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अपनी सुख सुविधाओं पर खुलकर खर्च करते हैं। ये लोग बिल्कुल भी कंजूस नहीं होते।
सिंह राशि: यह अग्नि तत्व प्रधान राशि और सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है। जो इनको लग्जरी लाइफस्टाइल प्रदान करते हैं। साथ ही सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है, इसलिए इस राशि के लोग भी राजाओं की तरह जीवन जीना पसंद करते हैं। इनकी सुख सुविधाओं में कोई कमी न हो इसके लिए ये काफी मेहनत करते हैं। ये ब्रांडेड चीजों में काफी पैसा खर्च करते हैं।
तुला राशि: इस राशि के लोगों को लैविश लाइफस्टाइल पसंद होती है। तुला राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और शुक्र देव इनको ये गुण प्रदान करते हैं। शुक्र को ज्योतिष में भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में विराजमान होते हैं, उन्हें सारे सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही इन लोगों के शौक महंगे होते हैं। ये लोग जहां भी घूमने जाते हैं, वहां जमकर पैसे खर्च करते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
