व्यक्ति के जन्म के समय, स्थान और ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर उसकी कुंडली और राशि तय होती है। ज्योतिषाचार्य व्यक्ति की कुंडली और राशि के अनुसार ही, किसी भी मनुष्य के भविष्य, गुणों और अवगुणों का आंकलन और भविष्यवाणी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार राशियों का जिक्र किया गया है, जिनमें जन्में लोग शुरुआत से ही प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। इन राशि के लोगों के स्वभाव और गुणों से हर कोई इंप्रेस हो जाता है। जानिये कौन-सी हैं वह चार राशियां-

सिंह राशि: सिंह राशि में जन्में लोग हमेशा लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव और व्यक्तित्व शुरुआत से ही काफी प्रभावशाली होता है। इनमें नेतृत्व का गुण होता है। इनकी आवाज काफी गहरी और असर छोड़ने वाली होती है। इनके सकारात्मक व्यक्तित्व को देख हर कोई इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है।

तुला राशि: तुला राशि के जातक स्वभाव से बेहद ही खर्चीले होते हैं। हालांकि ये बेहद ही दयावान भी होते हैं, इसलिए जब भी किसी पर मुसीबत पड़ती है तो यह देख नहीं पाते। हालांकि अक्सर इनका उदार हृदय इनके लिए परेशानी भी बन जाता है। तुला राशि के जातकों की उदारता को देख हर कोई इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। समाज में भी इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है।

मकर राशि: मकर राशि के जातक हमेशा अपने सिद्धांतों पर चलते हैं। यह बेहद ही अनुशासन प्रिय और जिम्मेदार होते हैं। नेतृत्व के गुणों के साथ ही इस राशि के जातकों का स्वभाव भी काफी सरल होता है। यह हर-किसी के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। हालांकि कभी-कभी यह घमंड में आकर खुद को सर्वश्रेष्ठ भी मानने लगते हैं, जिसके कारण इनकी जिंदगी में परेशानियां आने लगती हैं।

कन्या राशि: इस राशि के जातक बेहद ही खुले विचारों के होते हैं। यह हर किसी को समान दृष्टि से देखना पसंद करते हैं। इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व बेहद ही प्रभावशाली होती है। इनकी बातों और साफ दिल को देख हर कोई इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। इस राशि के लोग अपने करियर में खूब नाम कमाते हैं।