ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है, ग्रह का स्वभाव व्यक्ति की राशि पर निर्भर करता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राशियों के हिसाब से किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कुछ राशियों के जातक अधिक धनवान होते हैं तो कुछ स्वभाव से बेहद ही मेहनती होते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत खर्चीले होते हैं। आज हम ऐसी राशियों का जिक्र करेंगे, जिनके जातक स्वभाव से बहुत खर्चीले होते हैं।

तुला राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातकों के पास कभी पैसा नहीं टिक पाता। यह स्वभाव से बेहद ही खर्चीले होते हैं। इस राशि के जातकों को भविष्य की चिंता नहीं होती। यह लोग कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन पैसों की बचत नहीं कर पाते। यह भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान में बेहद ही शानदार जिंदगी जीते हैं। हालांकि अधिक खर्चा करने के कारण कई बार इस राशि के जातकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सिंह राशि: सिंह राशि क जातक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। इनका रहन-सहन और खान-पान सबसे अलग होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातक बहुत अधिक धन खर्च करते हैं। यह इतने खर्चीले होते हैं कि कई बार अपना पैसा गलत कामों में भी लगा देते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक स्टाइलिश अंदाज में रहना पसंद करते हैं, अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह बहुत अधिक पैसा खर्च करते हैं। इनके पास जो भी पैसा होता है, उस पैसे को वह अपने स्टाइल पर खर्च करते हैं। इसके कारण ना तो ये लोग बचत कर पाते हैं और ना ही किसी दूसरी जगह निवेश कर पाते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को भी पैसा खर्च करने की बहुत आदत होती है। यह खान-पान के बेहद ही शौकीन होते हैं। यह लोग भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान में जीवन जीना पसंद करते हैं।