Anuradha Nakshatra: ज्योतिष अनुसार कुल 27 नक्षत्र होते हैं। जिनमें से 17वें नंबर का नक्षत्र है अनुराधा। इस नक्षत्र का संबंध देवी राधा से भी माना जाता है। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। इन जातकों पर मंगल का भी प्रभाव रहता है। इस नक्षत्र में जन्में जातक बेहद ही उत्साही और लगनशील होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी नक्षत्र में जन्में हैं।
इस नक्षत्र के लोग काफी स्पष्टवादी होते हैं। दिल में जो आता है ये लोग सबके सामने जाहिर कर देते हैं। हालांकि कभी-कभी ये लोग इसके चक्कर में मुसीबत में भी पड़ जाते हैं। खुलकर बोलने के कारण इन लोगों के दोस्तों की संख्या कम ही होती है। ये अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस नक्षत्र के जातक काफी धार्मिक भी होते हैं और जीवन में आने वाली किसी भी बाधा से निराश नहीं होते। ये लोग कम उम्र से ही पैसा कमाना शुरू कर देते हैं। काफी संघर्षशील होने के कारण ये सफल होते हैं।
ये लोग हाथ में आए मौकों का पूरा लाभ उठाते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। धन-संपत्ति के मामले में ये लोग काफी लकी होते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे जातकों को अपने पिता से मनमुटाव रहता है। ये लोग छोटी-छोटी बात पर उत्साहित हो जाते हैं। ये अमूमन अपने परिवार से दूर रहते हैं। इस नक्षत्र के लोग विदेश यात्रा भी खूब करते हैं। जो लोग इस नक्षत्र में पैदा होते हैं वो समाज के कल्याण के लिए कार्य करना पसंद करते हैं। इस एक रत्न को धारण करने से धन-दौलत मिलने के साथ मधुमेह रोग से भी मिल सकता है छुटकारा, ऐसी है मान्यता
इस नक्षत्र के जातक किसी की भी मदद के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। इन्हें जिंदगी सरल तरीके से जीना पसंद होता है। पैसों से ज्यादा इनके लिए सम्मान सर्वोपरि होता है। ये लोग अकसर सच बोलते हैं। इनके लिए सत्य से बढ़कर कुछ नहीं। इन्हें नौकरी से ज्यादा व्यापार रास आता है। ये अपनी मेहनत के दम पर किसी भी कार्य में सफलता हासिल कर लेते हैं। Jyotish Gyan: कुंडली में कैसे बनता है काल सर्प दोष, जानिए इसके लक्षण और उपाय
इस नक्षत्र के जातक अभिनेता, गायक, व्यापारी, दंत चिकित्सक, वकील, वैज्ञानिक, गणितज्ञ, ज्योतिषी, जासूस, फोटोग्राफर, उद्योगपति, सलाहकार, खोजकर्ता, मनोवैज्ञानिक, राजनयिक हो सकते हैं। इन 2 राशि के जातक हो जाएं सतर्क, जल्द आप पर शुरू होगी शनि की ढैय्या

