October Born People: ज्योतिष शास्त्र अनुसार आप किस महीने में जन्मे हैं इससे भी आपके स्वभाव और जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। बात अगर अक्टूबर महीने की करें तो इस महीने में जन्मे जातक कुछ अलग स्वभाव के होते हैं। इनका स्वभाव दूसरों से भिन्न होता है। ये बेहद समझदार और शीघ्र घुलने मिलने वाले होते हैं। इनके बारे में खास बात ये मानी जाती है कि ये उम्र बढ़ने के साथ और भी खूबसूरत दिखाई देने लगते हैं। जानिए और क्या विशेषताएं होती हैं इस महीने में जन्मे जातकों में।
अक्टूबर में जन्में जातक बोलते समय बेहद ही सावधानी रखते हैं। इनके अंदर किसी भी परेशानी को बेहद ही समझदारी से संभालने का हुनर होता है। ये खूबसूरत चीजों के शौकिन माने जाते हैं। ये लोग कलात्मक और रचनात्मक होते हैं। ये अक्सर लेखन, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग आदि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने में सफल रहते हैं।
मिलनसार होने के कारण आप हर किसी से दोस्ती कर लेते हैं। आपका रहन सहन रॉयल होता है। आप व्यवस्थित रहना पसंद करते हैं। किसी भी मुद्दे पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देने से आप बचते हैं। आप कोई भी बात बेहद ही सोच समझकर करते हैं। आप भीड़ से हटकर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं। आपके अंदर चीजों को परखने की अच्छी क्षमता होती है। आप काफी क्रिएटिव होते हैं और करियर में सफलता हासिल कर लेते हैं। आप किस्मत के धनी और खुशमिजाज होते हैं।
आप काफी रहस्मयी किस्म के होते हैं जिस कारण लोग कई बार आपको लेकर गलत धारणाएं बना लेते हैं। आप काफी सेंसिटिव भी होते हैं और अपनी बात खुलकर करने में हिचकते हैं। आपको कोई भी चीज जल्दी पसंद नहीं आती। आपको जब गुस्सा आता है तो उसे आप नियंत्रित नहीं कर पाते। जिससे सबसे ज्यादा नुकसान आपको ही पहुंचने की आशंका रहती है। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन तारीखों में जन्मे लोगो की लाइफ में पैसों का नहीं रहता अभाव)
प्यार के मामले में आप परफेक्ट लव पार्टनर साबित होते हैं। आप अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। आपके प्यार करने का तरीका कुछ अलग होता है। आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
