Paush Putrada Ekadashi Upay: पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। सनातन धर्म में यह तिथि विशेष शुभ मानी जाती है। इस साल पुत्रदा एकादशी का पर्व 30 दिसंबर को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा और व्रत रखने से योग्य संतान की प्राप्ति होती है और संतान के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।। साथ ही अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुत्रदा एकादशी के दिन माता तुलसी के पूजन का विधान भी बताया गया है। तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है।  वहीं ज्योतिष में कुछ उपायों का वर्णन किया गया है। जिनको पुत्रदा एकादशी पर करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहती है। वहीं धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

Paush Putrada Ekadashi 2025: 30 या 31 दिसंबर कब है पुत्रदा एकादशी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण समय और आरती

दांपत्य जीवन में बनी रहेगी मिठास

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन माता तुलसी की चालीसा का भी पाठ करना मंगलकारी रहता है। साथ ही उनका 16 श्रृंगार भी करना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तामलेल रहता है। सुख- समृद्धि बनी रहती है।

तुलसी माता के पास प्रज्जवलित करें दीपक

पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी माता का पूजन करें और फिर शाम के समय तुसली के पास घी दीपक प्रज्वलित करें। ऐसा करने से जीवन में धन का अभाव नहीं रहता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। घर धन- धान्य से भरा रहता है। 

तुलसी दल का लगाएं भोग

पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल का भोग लगाएं। ऐसा करने से मांं लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही आय़ में जबरदस्त वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। 

तुलसी पर बांधे ये एक चीज

तुलसी के तने पर लाल कलावा बांधने से सभी कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति आती है। साथ ही आरोग्य की प्राप्ति होती है।

15 जनवरी से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 10 साल बाद शनि और शुक्र बनाएंगे लाभ दृष्टि राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026