Paush Purnima 2024 Upay: हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हर पंद्रह दिन के बाद पूर्णिमा पड़ती है। आज सूर्य देव, मां लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि आज के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। ऐसे में आज के दिन स्नान दान के साथ कुछ खास उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं आज के दिन कौन से काम करने से मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न…
पौष पूर्णिमा 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के के अनुसार 24 जनवरी 2024 की रात 9 बजकर 24 मिनट से पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू गई थी, जो आज यानी 25 जनवरी 2024 को रात 11 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। इसके साथ ही आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक है। साथ ही इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं।
पौष पूर्णिमा 2024 चंद्रोदय का समय
चंद्रोदय शाम करीब 5 बजकर 29 पर होगा। इसके बाद आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
पौष पूर्णिमा उपाय
- मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी अवतरित हुई थी। इसी के कारण आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल अवश्य अर्पित करें।
- पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने के साथ कन्याओं को प्रसाद के रूप में बांट देना चाहिए।
- पौष पूर्णिमा के दिन आधी रात को घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करेँ। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी और धन लाभ का आशीर्वाद देंगे।
- पूर्णिमा के दिन पीपल के जड़ पर जल चढ़ाएं। इसके साथ ही दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति मिलती है।
- आज कनकधारा स्त्रोत, श्री सूक्त और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
- पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का विधिवत पूजा करने के साथ 11 पीले रंग की कौड़ियां मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। इसके बाद इन्हें लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।