Paush Amavasya 2024 Shubh Muhurat Puja Vidhi And Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास में एक बार पूर्णिमा और अमावस्या आती है। अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों का तर्पण, श्राद्ध करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन सूर्य देव के साथ विष्णु जी की पूजा करना अच्छा होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन तर्पण, श्राद्ध के साथ कुछ उपाय अपनाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार पौष अमावस्या 11 जनवरी 2024 को पड़ रही है। जानें मुहूर्त, पूजा विधि और उपायों के बारे में…
पौष अमावस्या 2024 का स्नान-दान का शुभ मुहूर्त (Paush Amavasya 2024 Snan Daan Muhurat )
पौष अमावस्या तिथि का आरंभ- 10 जनवरी को रात 8 बजकर 01 मिनट से शुरू
पौष अमावस्या तिथि समापन- 11 जनवरी को शाम 5 बजकर 26 मिनट तक
स्नान-दान मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक
पौष अमावस्या 2024 पूजा विधि (Paush Amavasya 2024 Puja Vidhi)
पौष अमावस्या पर जल्दी सुबह उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। हो सके तो इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो नहाने वाले पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें। स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल, सिंदूर, लाल फूल और अक्षत डाल लें। इसके साथ ही मंदिर में दीप जलाने के साथ भगवान विष्णु की विधिवत पूजा कर लें। इसके साथ ही अपनी यथाशक्ति के हिसाब से धन, अनाज, वस्त्र आदि का दान करें।
पौष अमावस्या 2024 उपाय(Paush Amavasya 2024 Upay)
- अगर आपकी कुंडली में पितृदोष है, तो पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना चाहिए। इसके लिए एक तांबे के लोटे में लाल फूल, लाल रंग की रोली डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य करें।
- अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें।
- पौष अमावस्या पर पितृ स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- पौष अमावस्या पर ब्राह्मणों को भोजन करना शुभ माना जाता है। इससे पितर भी प्रसन्न होते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
