Panchgrahi Yog 2026 Makar Sankranti: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं इस साल मकर संक्रांति के बाद मकर राशि में सूर्य के अलावा चार और ग्रह एकसाथ आएंगे और पंचग्रही योग बनाएंग। मतलब 19 जनवरी को ग्रहोंं के राजा सूर्य, ग्रहों के सेनापति मंगल, व्यापार के दाता बुध और धन के दाता शुक्र और चंद्रमा मकर राशि में पंचग्रही योग बनाएंगे। ऐसे में पंचग्रही योग बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए पंचग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं साथ ही सामाजिक सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको पार्टनरशिप के लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
पंचग्रही योग तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं । साथ ही इस दौरान आपको नौकरी, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा तीनों ही क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। साथ ही इस योग की दृष्टि आपकी राशि से कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए पंचग्रही योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं अचानक आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे और अपार धन प्राप्ति संभव है। साथ ही कामकाज में तेजी आएगी और किसी रुके हुए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही यात्रा या नए संपर्कों से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं मानसिक रूप से स्थिर रहना और योजनाबद्ध कदम उठाना फायदेमंद रहेगा।
