Today Panchang 20 July 2020: आज सावन का तीसरा सोमवार व्रत है। साथ ही आज हरियाली अमावस्या भी है। जो श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आती है। जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए अमावस्या के खास उपाय किए जाते हैं। आज नक्षत्र पुनर्वसु, योग हर्षण, सूर्य राशि कर्क और चंद्र राशि मिथुन रहेगी। दोपहर 03:29 बजे के बाद चंद्र भी कर्क राशि में आ जाएगा। जानिए आज का पूरा पंचांग सभी मुहूर्तों समेत…

हरियाली अमावस्या मुहूर्त: अमावस्या तिथि का प्रारम्भ 20 जुलाई को 12:10 AM बजे से हो जाएगा और इसकी समाप्ति 20 जुलाई को 11:02 PM पर होगी। अमावस्या को अमावस या अमावसी के नाम से भी जाना जाता है।

आज के शुभ मुहूर्त: अभिजित मुहूर्त 12:00 PM से 12:55 PM तक रहेगा। अमृत काल 06:59 PM से 08:34 PM तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 09:21 PM से 05:36 AM जुलाई 21 तक है। विजय मुहूर्त 02:45 PM से 03:40 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 07:05 PM से 07:29 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 07:20 PM से 08:22 PM तक रहेगा।

अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 07:19 AM से 09:02 AM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 02:10 PM से 03:53 PM तक है। यमगण्ड 10:45 AM से 12:27 PM तक। दुर्मुहूर्त 12:55 PM से 01:50 PM तक फिर 03:39 PM से 04:34 PM तक। वर्ज्य 09:31 AM से 11:05 AM तक।