Sawan Panchang 06 July 2020: सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। खास बात ये है कि इस महीने की शुरुआत सोमवार के दिन से ही हुई है और इसकी समाप्ति भी 03 अगस्त को सोमवार के दिन ही होगी। शिव भक्तों के लिए ये महीना काफी महत्व रखता है। इस दिन शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। लोग कांवर लेकर के जाते हैं। इस महीने में आने वाले सोमवार का भी विशेष महत्व माना जाता है।

सावन सोमवार व्रत: इस व्रत की शुरुआत 06 जुलाई से हो गई है। दूसरा सावन सोमवार व्रत 13 जुलाई, तीसरा 20 जुलाई, चौथा 27 जुलाई और पांचवां 3 अगस्त को है।

शुभ मुहूर्त: अभिजित मुहूर्त 11:58 AM से 12:54 PM तक रहेगा। अमृत काल 04:45 PM से 06:22 PM तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 11:12 AM से 05:29 AM, जुलाई 07 तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:45 PM से 03:40 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 07:09 PM से 07:33 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 07:23 PM से 08:24 PM तक रहेगा।

Sawan Somvar 2020 Puja Vidhi, Vrat Katha, Samagri: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कैसे करें सावन सोमवार व्रत, क्या है पूरी विधि जानिए

अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 07:13 AM से 08:57 AM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 02:10 PM से 03:54 PM तक है। यमगण्ड 10:42 AM से 12:26 PM तक। दुर्मुहूर्त 12:54 PM से 01:49 PM फिर 03:40 PM से 04:36 PM तक। वर्ज्य 07:05 AM से 08:42 AM तक।