Panchak Date List 2025: हिंदू धर्म में पंचक पांच दिनों की एक विशेष अवधि होती है। ज्योतिष के अनुसार पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान कोई भी धार्मिक और शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करते हैं तब पंचक लगता है। इन पांच दिनों की अवधि में कई कार्यों की मनाही होती है। पंचक के समय घर की छत डालना शुभ नहीं माना जाता। इस समय लकड़ी खरीदने से भी बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से विवाद या नुकसान हो सकता है। इस दौरान लंबी यात्रा करने से बचें, क्योंकि यह समय अशुभ माना जाता है। वहीं, पंचक के समय नई चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए। बता दें कि पंचक पांच प्रकार के होते हैं, जिसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक और मृत्यु पंचक शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक में पंचक कब-कब लगने वाला है।
2025 के पंचक की तिथियां (Panchak Date List 2025)
2025 के पंचक की तिथियां (Panchak Date List 2025)
जनवरी पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जनवरी 3, 2025, शुक्रवार को सुबह 10:47 बजे
पंचक अंत: जनवरी 7, 2025, मंगलवार को शाम 05:50 बजे
जनवरी-फरवरी पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जनवरी 30, 2025, गुरुवार को शाम 06:35 बजे
पंचक अंत: फरवरी 3, 2025, सोमवार को रात 11:16 बजे
फरवरी-मार्च पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: फरवरी 27, 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 04:37 बजे
पंचक अंत: मार्च 3, 2025, सोमवार को शाम 06:39 बजे
मार्च पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: मार्च 26, 2025, बुधवार को दोपहर 03:14 बजे
पंचक अंत: मार्च 30, 2025, रविवार को शाम 04:35 बजे
अप्रैल पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: अप्रैल 23, 2025, बुधवार को देर रात 12:31 बजे
पंचक अंत: अप्रैल 27, 2025, रविवार को तड़के सुबह 03:39 बजे
मई पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: मई 20, 2025, मंगलवार को सुबह 07:35 बजे
पंचक अंत: मई 24, 2025, शनिवार को दोपहर 01:48 बजे
जून पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जून 16, 2025, सोमवार को दोपहर 01:10 बजे
पंचक अंत: जून 20, 2025, शुक्रवार को रात 09:45 बजे
जुलाई पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जुलाई 13, 2025, रविवार को शाम 06:53 बजे
पंचक अंत: जुलाई 18, 2025, शुक्रवार को तड़के सुबह 03:39 बजे
अगस्त पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: अगस्त 10, 2025, रविवार को तड़के सुबह 02:11 बजे
पंचक अंत: अगस्त 14, 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 09:06 बजे
सितंबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: सितंबर 6, 2025, शनिवार को सुबह 11:21 बजे
पंचक अंत: सितंबर 10, 2025, बुधवार को शाम 04:03 बजे
अक्तूबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: अक्तूबर 3, 2025, शुक्रवार को रात 09:27 बजे
पंचक अंत: अक्तूबर 8, 2025, बुधवार को तड़के सुबह 01:28 बजे
अक्तूबर-नवंबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: अक्तूबर 31, 2025, शुक्रवार को सुबह 06:48 बजे
पंचक अंत: नवम्बर 4, 2025, मंगलवार को दोपहर 12:34 बजे
नवंबर-दिसंबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: नवंबर 27, 2025, गुरुवार को दोपहर 02:07 बजे
पंचक अंत: दिसंबर 1, 2025, सोमवार को रात 11:18 बजे
दिसंबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: दिसंबर 24, 2025, बुधवार को शाम 07:46 बजे
पंचक अंत: दिसंबर 29, 2025, सोमवार को सुबह 07:41 बजे
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।