वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष स्थान दिया गया है। ग्रहों के रक्षी परिवर्तन का प्रभाव न केवल प्राणी मात्र पर पड़ता है बल्कि समस्त देश और दुनिया पर भी इसका प्रभाव किसी न किसी रूप में दिखाई देता है। इसलिए ज्योतिष के नजरिए से फरवरी बहुत खास रहने वाला है। इस माह में मकर राशि में ग्रहों का दुर्लभ योग बनने वाला है। ग्रह हमारे जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित अवश्य करते हैं। गोचर के दौरान एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के साथ ही उनके गुण और स्वभाव में कुछ बदलाव भी आते हैं जिसके अनुकूल और प्रतिकूल परिणाम जातकों पर दिखाई देते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार फरवरी के अंत में एक ही राशि में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग बनेगा। ज्योतिष की ऐसी घटना बहुत ही कम होती है। इसलिए पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे भी इन ग्रह योगों की वजह से प्रभावित हो सकते हैं। चूंकि फरवरी का महीना शुरू हो रहा है और हर महीने की तरह इस महीने भी ग्रहों का गोचर होगा, लेकिन इस बार अन्य ग्रहों के साथ कुछ विशेष संयोग बनने वाला है। इसलिए फरवरी महीने पर दुनिया के ज्योतिषियों का ध्यान आकर्षित हुआ है। आइए जानते हैं क्या है पंचग्रही योग, इसका क्या प्रभाव पड़ेगा-

क्या है ग्रहों का महासंयोग?
फरवरी माह 2022 में बन रहे दुर्लभ ग्रह योगों का असर आने वाले समय में दिखाई देगा। वैसे तो इस माह कई गोचर होने वाले हैं लेकिन कुछ विशेष ग्रहों के गोचर पर ध्यान देना होगा। मंगल और शुक्र मुख्य ग्रह हैं। सूर्य देव महीने की शुरुआत में तो मकर राशि में हैं लेकिन 13 फरवरी को प्रातःकाल 3:12 पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में चले जाएंगे। अगले महीने 10 मार्च को तीन ग्रह शुक्र, मंगल और शनि मकर में रहेंगे। इनके अलावा दो ग्रह बुध और गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। इसीदिन चुनावों का परिणाम आएगा।

शनि पहले से मकर राशि में हैं ऐसे में मंगल 26 फरवरी को दोपहर 2:46 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे जो कि मंगल की उच्च राशि है। अगले दिन 27 फरवरी को शुक्र सुबह 9:53 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसी के साथ चंद्रदेव और बुध देव भी इसी राशि में पहले से ही विराजमान होंगे। इसी कारण फरवरी में पांच ग्रहों का पंचग्रही योग मकर राशि में बनने जा रहा है।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव: पंचग्रही योग का राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर बात की जाए तो मेष, वृषभ और मीन राशि के लिए यह महायोग बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान इन राशियों के लोगों को आर्थिक और करियर के लिहाज से फायदा मिलेगा। इसके साथ ही इनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ- साथ मनचाही मुराद पूरी होगी, यह समय इन राशियों के लिए बेहद अनुकूल।

इनके विपरीत, धनु राशि, कुंभ राशि और मिथुन राशि के लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा, आर्थिक हानि के साथ- साथ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं और इसके साथ ही दुर्घटना होने की संभावना भी बन सकती है इसलिए थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।