Amla Yog: हथेली की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के वर्तमान, भूत और भविष्य के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। हाथों में बनी लकीरों में ग्रहों के हिसाब से कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। हथेली में कुछ राजयोग ऐसे बनते हैं कि रंक भी राजा बन जाता है। इस राजयोग के बनने से व्यक्ति पैदा चाहे गरीब हुआ है, लेकिन समय के साथ उसके पास इतना सारा धन-दौलत होता है कि वह मरता गरीब नहीं है। परिवार का पूरा साथ मिलता है। उसे हर एक सुख-सुविधा मिलती है। इन्हीं राजयोगों में से एक है अमला योग। यह योग काफी शुभ माना जाता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में ये योग है, तो वो लखपति ही नहीं अरबपति भी बन सकता है। जानिए अमला राजयोग कैसे बनता है और इसके क्या लाभ होते हैं।
हथेली में कब बनता है अमला योग?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जब हथेली में सूर्य, चंद्रमा और शुक्र पर्वत ऊंचा होता है। इसके साथ ही चंद्र पर्वत में कोई रेखा बुध पर्वत तक जाती है, तो अमला योग का निर्माण होता है।
अमला योग बनने के मिलेंगे ये लाभ
- अमला योग बनने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है।
- व्यक्ति को स्थायी प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
- इस योग के प्रभाव से व्यक्ति अधिक धनवान होने के साथ-साथ बुद्धिमान होता है।
- हथेली में ये राजयोग बनने से भौतिक सुख की प्राप्ति होते है।
- हथेली में ये रेखा होने वाले व्यक्ति काफी रोमांटिक होता है। उसकी लव लाइफ काफी अच्छी होती है।
- ये राजयोग बनने से व्यक्ति समृद्ध और स्वस्थ जीवन जीता है।
- हथेली में ये राजयोग बनने से व्यक्ति का बिजनेस काफी अच्छा होता है। उसे व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की मिलती है।
- नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का फल मिलता है और उच्च पद को प्राप्त करते हैं।
- प्यार के मामले में भी ये लोग काफी लकी होते हैं। इन्हें बेहतरीन लाइफ पार्टनर मिलता है। वैवाहिक जीवन में भी हमेशा खुशियां बनी रहती है।