Palmistry on Wealth/ Palmistry : हस्तरेखा विज्ञान यह मानता है कि व्यक्ति के जीवन का पूरा सार हस्तरेखाओं में लिखा होता है। हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं का अध्ययन किया जाता है। कहते हैं कि व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी अवसरों के बारे में हाथों की लकीरों में लिखा होता है। पढ़ाई, नौकरी, शादी और संतान से लेकर आर्थिक स्थिति तक के बारे में हस्तरेखा विज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है। माना जाता है कि हस्तरेखा शास्त्र से जीवन में पैसों की स्थिति के बारे में भी समझा जा सकता है।
अगर आपकी हथेली में ऊभार है और उंगलियां बराबर की हैं तो इसे अच्छी आर्थिक स्थिति का संकेत माना जाता है। साथ ही बताया जाता है कि भाग्य रेखा एक से अधिक हो तो इससे व्यक्ति इससे करोड़पति बनने के योग बन सकते हैं।
अगर आपके हाथ में जीवन रेखा गोलाई लिए हो, शनि पर्वत ऊपर की ओर उठा हो और भाग्य रेखा पतली से मोटी होती जाए तो इससे पता चलता है कि आने वाले समय में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर से बेहतरीन होेने वाली है।
किसी व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा के साथ मंगल रेखा चल रही हो तो ऐसे व्यक्ति के पास अपार पैतृक संपत्ति होती है। साथ ही हथेली भी बाहर की ओर हो तो इसे और अधिक शुभ माना जाता है।
अगर आपके हाथ में भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर्वत से जाकर मिलती हो और सूर्य रेखा एक से अधिक हो जाए। साथ ही सूर्य और शनि की उंगली भी सीधी हो तो यह संकेत है कि आप थोड़ा परिश्रम करने पर ही बहुत जल्द सफलता हासिल कर पैसा कमाता है।
हस्तरेखा शास्त्र यह मानता है कि चन्द्रमा से एक रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिलता हो और भाग्य रेखा पतली होती जाए और सीधे शनि पर्वत पर खत्म हो रही है तो यह आपके जीवन में करोड़पति बनने का योग बनाता है।
हाथ की विवाह रेखा गुरु पर्वत पर जाए। हतेली में मोटी रेखाओं का जाल नहीं हो और मस्तिष्क रेखा कटी-फटी नहीं हो तो अपने सुसराल के सहयोग से धनवान होने का योग बनता है। ऐसा व्यक्ति बहुत जल्द करोड़पति बनता है।
अगर आपकी हथेली में भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर हो और चन्द्र पर्वत से एक पतली रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिले तो व्यक्ति विदेश में जाकर सफलता प्राप्त करता है और बहुत जल्द धनवान बनता है।