ज्योतिष अनुसार हाथ देखकर ग्रहों की स्थिति के बारे में भी पता लगाया सा सकता है। हथेली में हर ग्रह से संबंधित पर्वत होते हैं। ये पर्वत जितने उभार लिये होते हैं उतना ही शुभ माना जाता है। हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बन रहती हैं। भविष्य जानने के लिए कोई अपनी कुंडली दिखाता है तो कोई अपना हाथ।

हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं के अध्ययन से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ मालूम चलता है। यहां हम बात करेंगे शुक्र पर्वत के बारे में जो प्रेम, सुख और समृद्धि के बारे में बताता है। हथेली में अंगूठे के नीचे वाले स्थान को शुक्र पर्वत कहते हैं। शुक्र और गुरु को धन का ग्रह माना गया है। आइये जानते हैं कि किस प्रकार का शुक्र पर्वत जीवन में दौलत और मान-सम्मान दिलाता है:

शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान: इस पर्वत पर क्रॉस या वर्ग का निशाना बना होना अच्छा नहीं माना जाता है ऐसे व्यक्ति को जेल की यात्रा तक करनी पड़ सकती है। यदि शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना हो तो ऐसे जातक मन को मोह लेते हैं साथ ही इन लोगों की वाणी बेहद ही मधुर होती है। इस निशान वाले लोग चीजों को भली भांति परख लेते हैं।

उठा हुआ पर्वत: यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार लिए हुए हो तो यह अच्छा माना जाता है। हथेली पर शुक्र पर्वत अंगुठे के नीचे बने उभार वाले हिस्से को कहते हैं। जिसका शुक्र पर्वत ऊंचा उठा हो तो वह धनी होता है। वह सभी तरह के भौतिक सुख प्राप्त करता है। साथ ही इनका स्वभाव दूसरों पर दया करने वाला होता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ज्यादा उभार लिए हुए हो तो ऐसा व्यक्ति कामुक भी होता है।

पर्वत पर तिल: यदि हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना होता है तो ऐसे लोगों का अपने जीवनसाथी से हमेशा झगड़ा होता रहता है। लेकिन आर्थिक मामलों के लिए ये शुभ होता है। ये व्यक्ति को करियर में सफलता दिलाता है। इसके अलावा शुक्र पर्वत पर छोटी-छोटी लकीरों से जाल बनना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर शुक्र पर्वत पर कई सारी लकीरे बनी हुई हैं तो इससे व्यक्ति का मन कमजोर रहता है।