Palmistry Marriage Line Prediction: हस्तेरखा शास्त्र के अनुसार भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में हमारे हाथ की रेखाओं के जरिए जानकारी हासिल की जा सकती है। हाथ में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और ह्रदय रेखा के साथ ही एक रेखा विवाह की भी होती है। विवाह रेखा यह बताती है कि किसी व्यक्ति की शादी कब होगी। विवाह रेखा हाथ में बुध पर्वत के पास सबसे छोटी वाली उंगली के निचले हिस्से में होती है। किसी व्यक्ति के हाथ में एक तो किसी के हाथ में एक से अधिक विवाह रेखा भी होती है। इतना ही नहीं हस्तरेखाओं के जरिये व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को भी देखा जा सकता है। जैसे- मान- सम्मान, धन- दौलत, नौकरी व आयु संबंधी तमाम बातों को जाना जा सकता है। ज्यादातर लोगों को अपने वैवाहिक जीवन के बारे में जानने की जिज्ञासा होती है।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार कनिष्ठाका उंगली यानी कि हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत पर बाहर की ओर जाने वाली रेखा को विवाह की रेखा कहते हैं। बहुत से लोगों की यह रेखा एक से अधिक होती है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार विवाह संबंधी रेखा को देखकर वैवाहिक जीवन के बारे में आंकलन किया जा सकता है। तो आइए आज जानते हैं कि वह रेखा हथेली में कहां और कैसे होती है।
शादी में हो सकती है देरी: हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक विवाह की रेखाएं कहीं से कटी फटी नहीं होनी चाहिए, बल्कि स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। यदि विवाह रेखा एक से अधिक है तो व्यक्ति के प्रेम संबंधों की ओर इंगित करती है। साथ ही यही रेखा छोटी और हृदय रेखा के मध्य हो तो हाथ दिखाने वाले का विवाह 22 वर्ष की उम्र के आस-पास हो सकता है। जिन लोगों के हाथ में बृहस्पति अपने स्थान से शनि की तरफ झुका हुआ होता है उनकी शादी अमूमन 30 वर्ष के बाद होने की संभावना रहती है।
नहीं माना जाता है शुभ विवाह: यदि किसी लड़की के हाथ में रेखा के प्रारंभ में कोई द्वीप या फिर कोई चिन्ह हो तो इसका मतलब है कि शादी में धोखा होना स्वाभाविक है। साथ ही पूरे जीवनकाल में साथी के स्वास्थ्य और स्वभाव को लेकर परेशान रहेंगे। इसके अलावा यदि किसी की विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर होती है तो यह उनके लिए खतरे की घण्टी है। मतलब की ऐसे व्यक्ति के लिए विवाह शुभ नहीं माना जाता है।
एक्सट्रा मैरिटल अफेयर: किसी व्यक्ति के हथेली में यदि विवाह रेखा सूर्य रेखा तक होती है तो उसकी शादी किसी समृद्ध और संपन्न परिवार में होती है। इसके अलावा यदि किसी की हथेली में बुध पर्वत से आने वाली कोई रेखा विवाह रेखा को काटती है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियों का पहाड़ टूट सकता है। यदि विवाह रेखा के साथ कोई अन्य रेखा चल रही हो तो व्यक्ति का अपने जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य से संबंध होने के संकेत मिलते हैं।