Marriage Line In Handi: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथ की लकीरों से व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। हाथ में जीवन रेखा, भाग्य रेखा, पढ़ाई की रेखा, ह्रदय रेखा के साथ-साथ लव की रेखा भी होती है। जिससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के साथ-साथ इस बात का भी पता चल जाता है कि उसके लाइफ में कितने प्रेम प्रसंग रहेंगे। जानिए लव रेखा से जुड़ी रोचक जानकारियां…
– जिस जातक की हथेली में विवाह रेखा ह्रदय रेखा के पास होती है, उसका विवाह 20 साल की आयु के आस पास हो जाता है और जिस जातक की विवाह रेखा छोटी उंगली और ह्रदय रेखा के बीच में आती है उसका विवाह 22 साल की उम्र के बाद होता है।
– हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली के शुक्र पर्वत से एक रेखा निकलकर विवाह रेखा पर जाकर मिल जाए तो यह गुप्त प्रेम का सूचक है। अंगूठे के नीचे बना पर्वत शुक्र पर्वत कहलाता है।
– जिन लोगों के हाथों में एक से अधिक विवाह रेखा होती है तो इनके प्रेम प्रसंग कई रहने की संभावना रहती है। इन्हीं रेखाओं में से लंबी और स्पष्ट रेखा विवाह की स्थिति बताती है।
– यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ह्रदय रेखा को काटते हुए नीचे की तरफ जाए तो इसको भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसमें व्यक्ति कि अगर लव मैरिज हुई हो तो वह हमेशा परेशान रहता है।
– यदि विवाह रेखा के पास त्रिशूल के समान चिन्ह बना हो तो यह व्यक्ति की लव मैरिज का सूचक होता है। अगर विवाह रेखा पर वर्ग के समान चिन्ह बना हो तो इससे लव मैरिज की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
– विवाह रेखा के आरंभ में अगर दो शाखाएं हों तो उस व्यक्ति की शादी टूटने की आशंका रहती है।
– जिन लड़कों के दाएं हाथ में एक विवाह रेखा होती है, तो उनकी पत्नी बहुत प्यार करती है। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन सुखद और बेहतर तालमेल वाला होता है।
– यदि मणिबंध से शनि पर्वत तक कोई रेखा जाए और ऐसे जातकों का विवाह अधिक उम्र वाले व्यक्ति के साथ होता है।