Palm Lucky Lines: हाथ में मुख्य रूप से जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, ह्रदय रेखा और भाग्य रेखा होती है। इन्हीं रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी अहम चीजों की जानकारी हासिल की जा सकती है। कहते हैं रेखाएं जीवन का आईना होती हैं। जिससे व्यक्ति के करियर, लव लाइफ, स्वास्थ्य, विवाह इत्यादि चीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहां हम जानेंगे ऐसी रेखाओं के बारे में जो व्यक्ति के भाग्यशाली होने का सूचक मानी जाती हैं।
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंचती है तो ऐसे लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। कहते हैं ऐसे लोगों को अपने हर काम में भाग्य का साथ मिलता है। इन्हें जीवन में परेशानियों का सामना कम ही करना पड़ता है। ये लोग कम उम्र में ही अच्छी खासी तरक्की हासिल कर लेते हैं।
जिनकी भाग्य रेखा जीवन रेखा से शुरू होती है उन्हें मेहनत से धन की प्राप्ति होती है। जिन लोगों के हाथों में भाग्य रेखा चंद्र क्षेत्र से शुरू होती है उन्हें दूसरों की मदद से सफलता हासिल होने के आसार रहते हैं। जिन लोगों के हाथ में चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा भाग्य रेखा के साथ-साथ चलती है तो ऐसे व्यक्ति की शादी किसी अमीर परिवार में होती है।
जिनके हाथ में मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा आपस में मिलकर त्रिकोण की आकृति बनाती हैं। ऐसे लोग जीवन में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। जिन लोगों के हाथ के अंगूठे से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत को काटते हुए आगे निकल जाती है ऐसे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार रहते हैं। (यह भी पढ़ें- कन्या या फिर तुला? किस राशि के जातक होते हैं सितंबर में जन्मे लोग, इस मामले में माने जाते हैं लकी)
जिन लोगों के हाथ में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा से मिलकर M की आकृति बनी दिखाई दे तो ऐसे लोग 35 से 55 साल की उम्र में अत्याधिक धनवान बन जाते हैं। हाथ में अगर सूर्य पर्वत, शनि पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ है तो ऐसे लोगों की सुख सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहती। (यह भी पढें- स्वप्न शास्त्र अनुसार ये सपने किसी बड़ी अनहोनी के होने का देते हैं संकेत, पहले ही हो जाएं सतर्क)