Hatheli Se Bhavishya : हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ का विश्लेषण करके व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता लगाया जाता है। साथ ही हथेली की बनावट, लंबाई, चौड़ाई देखकर हम अपने जीवन और स्वभाव के बारे में भी काफी कुछ जान सकते हैं। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी हथेली के बारे में कुछ हथेली वालों को बहुत दृढ़ निश्चयी और धनवान माना जाता है। साथ ही ऐसे लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। वहीं ये लोग दूरदर्शी होते हैं। आइए जानते हैं इन लोगों के बारे में…
झुकना नहीं करते हैं पसंद
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली चौड़ी हो तो ऐसे लोग किसी के साथ झुकना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही, ये लोग मजबूत दिल वाले होते हैं और एक बार अगर ये कुछ करने की ठान लें तो उस काम को पूरा करके ही मानते हैं। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं। साथ ही इन लोगों को लापरवाही पसंद नहीं होती है। ये लोग समय पर कार्य करते हैं।
मेहनती और कर्मठ होते हैं
जिन लोगों की हथेली समचौरस यानी जिसकी लंबाई और चौड़ाई एक समान हो। इस प्रकार के लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में आत्मविश्वास से ही सफलता हासिल करते हैं। ऐसे लोगों में इच्छाशक्ति अधिक होती है। वो जिस काम में जुट जाए उसे किए बिना नहीं छोड़ते हैं। वहीं ये लोग व्यवहारिक होते हैं। साथ ही ये लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं।
हथेली संकड़ी हो तो
ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली संकड़ी होती है वे केवल अपनी सफलता और जीवन पर ध्यान देते हैं। ये लोग थोड़े स्वार्थी होते हैं। साथ ही इन लोगों को घूमना- फिरना का पसंद होता है। साथ ही ऐसे लोग अध्ययनशील होते हैं लेकिन इनमें धैर्य की कमी होती है। ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुख पाते हैं। ऐसे व्यक्ति लगनशील, निष्ठावान, और सिद्धांतवादी होते हैं।
