Shani Line In Hand: हर इंसान का सपना होता है। कि वह जिंदगी में खूब पैसे कमाए, ताकि वह अपने शौक पूरे कर सके। ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र के माध्यम से पता लगाया जा सकता है, कि व्यक्ति करियर कौन सा होगा या वह कितना और कब धनवान होगा, भाग्य का उसको किनता साथ मिलेगा। हथेली में कई रेखाएं होती हैं जैसे जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, विवाह रेखा और इसी तरह से एक होती है शनि रेखा। इस रेखा को भाग्य रेखा भी कहा जाता है। कहते हैं कि भाग्यशाली लोगों के हाथ में ही ऐसी रेखा और निशान होते हैं। और ये लोग भविष्य में अकूत धन- संपत्ति के मालिक भी बनते हैं। जानिए ये रेखा कहां से होती है शुरू और क्या है इसका महत्व…
हाथ में यहां होता है शनि का स्थान:
वैसे तो हाथ में कई रेखाओं के अध्ययन से व्यक्ति के भाग्यशाली और धनवान होने का पता चलता है। लेकिन इनमें सबसे प्रमुख होती है भाग्य रेखा यानी शनि रेखा। ये रेखा मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है।
धन- धान्य की नहीं होती कोई कमी:
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में कलाई के ऊपरी भाग से शनि या भाग्य रेखा निकलकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं और इनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। ये लोग कम ही प्रयासों में जीवन में अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोगों में संघर्ष करने की भी अच्छी क्षमता होती है और ये कठिन से कठिन परिस्थितियों से बाहर निकल आते हैं और ये लोग विजय प्राप्त करते हैं।
अगर शनि पर्वत तक पहुंचे जीवन रेखा:
वहीं शनि रेखा हाथ में अन्य स्थानों से भी निकलती है। अगर गुरु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति उम्र बढ़ने के साथ-साथ अमीर होता चला जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो तो ये अच्छा फल प्रदान करती है। कहते हैं कि ऐसी रेखा वाले जातक हर कार्य में अपनी मेहनत से सफलता पा लेते हैं। साथ ही इन लोगों पर अच्छी खासी प्रॉप्रटी होती है। लेकिन ये रेखा कटी फटी नहीं होनी चाहिए।
शनि पर्वत:
अगर किसी व्यक्ति के हाथ पर भाग्य रेखा और चंद्र रेखा एक साथ मिलकर शनि पर्वत तक पहुंचती है तो ऐसे लोगों को भौतिक सुख-संपदा प्राप्त होती है। समाज में इनका खूब मान-सम्मान बढ़ता है। धन से जुड़े मामलों में भी इन्हें खूब सफलता मिलती है। अगर शनि पर्वत पर मछली, वर्ग या त्रिभुज जैसा निशान हो तो व्यक्ति जीवन में कई संपत्तियों का मालिक बनता है।