Lucky Signs In Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में रेखाओं के अलावा कई विशेष चिन्ह भी होते हैं। जो आपके खुशहाल जीवन का संकेत देते हैं। अलग-अलग निशानों या चिन्हों के मतलब भी अलग-अलग होते हैं। कई निशान रेखाओं से मिलकर भी बनते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं 5 ऐसे शुभ चिन्हों के बारे में जो बेहद ही शुभ माने जाते हैं। कहते हैं जिन लोगों के हाथों में ये निशान होते हैं उनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।
हथेली में सबसे ऊपर हृदय रेखा होती है। यदि किसी जातक की दोनों हथेलियों को जोड़ने पर हृदय रेखा से सपष्ट अर्ध चन्द्र की आकृति बनती दिखाई दे रही है तो यह शुभ माना जाता है। ऐसे जातक बुद्धि के काफी तेज होते हैं। इन्हें जीवन में बुद्धि के बल पर नाम, सम्मान और पैसा सबकुछ मिलता है।
जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच में (X) का निशान बना दिखाई दे तो ऐसे जातकों को भाग्यशाली माना जाता है। जिनके हाथ में ये निशान होता है ऐसे जातक अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे जातकों को जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। (यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2021: कुछ ही दिनों में लग रहा है चंद्र ग्रहण, इन 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान)
जिन लोगों के हाथ में M का निशान बना दिखाई दे तो ऐसे जातकों की किस्मत तेज मानी जाती हैं। इन लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इनके पास हर समस्या का हल रहता है। इन्हें समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। इन लोगों के धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
हाथ में V का निशान होना भी शुभ माना जाता है। विष्णु चिन्ह हृदय रेखा से बनता है। जब हृदय रेखा गुरु पर्वत के पास जाकर दो भागों में बंट जाची है और v का आकार ले लेती है तो विष्णु चिन्ह का शुभ योग बनता है। जिस भी जातक की हथेली में ये चिन्ह होता है वे लोग बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। (यह भी पढ़ें- Numerology: दिसंबर में इन बर्थ डेट वाले लोगों पर धन वर्षा होने के मिल रहे संकेत, बढ़ सकती है सैलरी)
हाथ में शंख का चिन्ह बनना भी शुभ माना जाता है। जिनके हाथों में ये चिन्ह होता है वे लोग हर काम में विजय प्राप्त करते हैं। इनके शत्रु खुद ब खुद परास्त हो जाते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।