Hand Line Prediction: ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। वैसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखा और चिह्नों के आधार पर नेचर और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है।
आपको बता दें कि हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होतीं हैं, उनमें से ही एक होती है सूर्य रेखा। सूर्य रेखा रिंग फिंगर के नीचे वाले स्थान पर होती है जहां सूर्य पर्वत होता है। इस पर्वत पर खड़ी रेखा हो तो वह सूर्य रेखा कहलाती हैं। आइए सूर्य रेखा से संबंधित खास बातें…
आयु होती है लंबी:
हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य रेखा को बेहद ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में ये रेखा होती है उनके जीवन में कभी सुख की कमी नहीं होती। ये रेखा अगर भाग्य रेखा से जाकर मिल जाए तो ऐसे लोगों की आयु काफी लंबी होती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की सेहत अच्छी होती है, उसे रोग भी कम होते हैं।
बनते हैं टाइकून बिजनेसमैन:
अगर हथेली में सूर्य और बुध पर्वत मिल जाएं और मस्तिष्क रेखा पर बुध और सूर्य रेखा मिल जाएं तो ऐसा व्यक्ति प्रसिद्ध व्यापारी बनता है। ऐसे लोग देश में ही नहीं विदेशों में भी अपना व्यापार करते हैं। ये लोग पैसों के साथ खूब नाम भी कमाते हैं। ये लोग टाइकून बिजनेसमैन होते हैं। ये लोग छोटी सी उम्र में ही बिजनेस की बारीकियों को सीख जाते हैं और अच्छा धन कमाते हैं।
एक्टर या पॉलिटिशयन होते हैं:
जिस व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा अगर जीवन रेखा पर जाकर समाप्त हो रही हो तो उसे अपने क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि मिलती है। वहीं सूर्य रेखा अगर चंद्र पर्वत पर जा मिले तो ऐसा व्यक्ति या तो फेमस एक्टर या सिंगर या फिर फिर पॉलिटिशियन बनता है। इन लोगों को समाज में बहुत मान- सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। इन लोगों को घूमने- फिरने का शौक होता है।
भाग्य और बुध रेखा भी मणिबंध से निकल रही हों:
यदि व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा के साथ ही भाग्य रेखा और बुध रेखा भी मणिबंध से निकल रही हों और तीनों ही रेखाएं सीधी और साफ दिखाई दे तो इन लोगों के पास धन कभी कमी नहीं होती । ऐसे लोग शुरुआत में तो मेहनत करते हैं लेकिन बाद में ये सुख, ऐश्वर्य का आनंद लेते हैं। इन लोगों के महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है। ये अपने शौक पूरने करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Astrology: कर्मफल दाता शनि देव करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें, जानें उपाय
ऐसा व्यक्ति होता है दानी:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा हृदय रेखा पर जाकर समाप्त होती है तो ऐसा व्यक्ति उदार होता है। इन लोगों का दान-पुण्य के कार्यों में ज्यादा मन लगता है। वहीं सूर्य रेखा प्रारंभ में या फिर अंत में जाकर कई भागों में विभाजित हो जाए तो ऐसा व्यक्ति जीवन में सुख-समृद्धि पाता है। साथ ही ये लोग पहली मुलाकात में ही सामने वाले को अपना दीवाना बना लेते हैं। इसकी बोलचाल की शैली बहुत प्रभावी होती है।
बनते हैं प्रशासनिक अधिकारी:
जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा बृहस्पति पर्वत तक पहुंच जाती है और वहां तारा जैसा चिन्ह बना हो तो ऐसा व्यक्ति बड़ा अधिकारी बनता है। वहीं सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर जाकर समाप्त हो जाए तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान बनता है। साथ ही इन लोगों को जीवन में रौला बहुत पसंद होता है। ये लोग जोखिम उठाने से भी नहीं घबराते क्योंकि ये निडर और साहसी भी होते हैं। (यह भी पढ़ें)- Astrology: कुंडली में हों ऐसे योग तो पति-पत्नी के बीच रहता है जबरदस्त प्रेम, देखें- कहीं आपकी जन्मकुंडली में तो नहीं बन रहा यह संयोग