हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कहते हैं कि व्यक्ति के हथेली में बने चिन्हों में व्यक्ति के भविष्य का रहस्य छिपा हुआ होता है। इसके अलावा जानकारों का कहना है कि हाथ में बनी लकीरों में उसका वर्तमान भी छुपा हुआ होता है। साथ ही हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भी व्यक्ति का हाथ देखकर उसकी आर्थिक के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहां तक की हथेली में मौजूद चिन्हों के जातक की जिंदगी में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में भी जाना जा सकता है।
शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि हथेली में मुख्य तीन रेखाएं जीवन रेखा, भाग्य रेखा, मैरिज रेखा होती है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे चिन्ह और रेखाएं हैं जिन्हें देखकर व्यक्ति की आर्थिक स्थितियों के बारे में पता लगाया जा सकता है। माना जाता है जिनके हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं वह काफी भाग्यशाली होते हैं। आइए इस रेखा के बारे में जानते हैं-
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी जातक के हाथों में जीवन रेखा के साथत मंगल रेखा अंत तक जाए, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा होने पर व्यक्ति को किसी संबंधी या किसी पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में एक धन रेखा होती है, यह रेखा हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे होती है। कहा जाता है कि ऐसी रेखाएं हर किसी के हाथ में नहीं होती है। लेकिन जिनके हाथ में होती हैं वह काफी भाग्यशाली माने जाते हैं।
माना जाता है कि वह व्यक्ति काफी भाग्यशाली होते हैं जिनकी हथेली पर ये भाग्य रेखाएं कलाई के पास से मणिकर्ण, जीवन रेखा, चंद्र पर्वत और शुक्र पर्वत या हृदय रेखा से शुरू होती हैं। लेकिन इसके साथ ही इस रेखा का शनि पर्वत पर या इसके समीप कहीं खत्म भी होनी चाहिए।
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा यदि मणिबंध अर्थात कलाई के पास से होकर सीधे शनि पर्वत तक जाती है, शर्त यह है कि यह रेखा कहीं बीच से टूटनी नहीं चाहिए। यदि ऐसी रेखा हाथ में मौजूद है तो ऐसा व्यक्ति अपनी ज़िंदगी में सभी कार्यों में तरक्की हासिल करता है। साथ ही इन लोगों को मेहनत करने पर उच्च पद की प्राप्ति का योग भी होता है।
इसके आलवा हथेली में भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाने के बाद दो हिस्सों में बंट जाती है तो ये भी एक शुभ संकेत माना जाता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार विभाजित रेखाओं में से एक रेखा गुरु पर्वत पर आनी चाहिए। यदि आपकी हथेली में ऐसी रेखाएं हैं तो आपको समाज में काफी मान-सम्मान मिल सकता है। इसके अलावा कई तरीकों से धन प्राप्ति का संयोग भी बनता है।