Pairo Ki Rekha Se Juda Bhagya: हस्तरेखा में चिह्नों और रेखाओं का विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि इन रेखाओंं और चिह्नों के आधार पर ही फलित किया जाता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं। पैर की रेखाओं, चिन्हों और बनावट के बारे में जिसको देखकर आप किसी भी व्यक्ति का नेचर, व्यक्तित्व और उससे जुड़े गहरे राज जान सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

सर्वोत्तम श्रेणी 

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन व्यक्तियों के पैर पसीने से रहित, लाल कमल की आभा वाले, कोमल तलवे हो, सटी हुई उंगलियां हों, ताम्बे के समान रंग के नाखून हों, ऐड़ियां सुन्दर हों, इस प्रकार के पैर वाले व्यक्ति धनवान होत हैं। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। इनको खूब मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। वहीं इन लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। 

उत्तम पैर वाला व्यक्ति

जिन लोगों के पैर पसीने से रहित, गुलाबी रंग का तलवा, लम्बी और सटी उंगली, लालिमा लिए हुए साधारण नाखून, पैर की नसें अदृश्य हों, पैर स्पर्श में मुलायम हों, तो ऐसे पैर वाले व्यक्ति का पैर उत्तम माना गया है। ये लोग बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये आगे की प्लानिंग करके चलते हैं। इन लोगों को सभी सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से धनवान बनते हैं। 

पैर में हों ये निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के पैरों में शंख, चक्र व मछली का निशान बना हो वह जीवन में मान-सम्मान और खूब संपत्ति प्राप्त करता है। साथ ही ये लोग व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग गरीब घर में पैदा होकर भी अति धनवान बनते हैं। इनक कम्यूनिकेशन बहुत अच्छा होता है। साथ ही जो लोग भी इनसे एक बार मिल लेता है वो इनका दीवाना हो जाता है।

करियर में पाते हैं ऊंचा मुकाम

जिन लोगों के पैर के तलवे पर हाथी, घोड़ा, यव, तोमर, पर्वत, रथ आदि जैसे निशान बने हों तो ऐसा व्यक्ति प्रतिष्ठित उच्चाधिकारी या मंत्री होता है। ये लोग समाज में खूब मान- सम्मान पाते हैं। साथ ही इन लोगों के पास खूब प्रापर्टी होती है। ये लोग कुछ ऐसा करते हैं अपने दम पर करियर में मुकाम हासिल करते हैं।  

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024