Opal Gemstone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, धन, वैवाहिक सुख और कामुकता का कारक माना जाता है। साथ ही ओपल रत्न का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। मान्यता है कि ओपल रत्न धारण करने से जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आती है। साथ ही शुक्र ग्रह को धन और वैभव का दाता माना जाता है। इसलिए ओपल पहनने से आर्थिक स्थिति में मजबूती होने की मान्यता है। आइए जानते हैं ओपल रत्न पहनने का लाभ और धारण करने की विधि…

ये लोग कर सकते हैं धारण (Who Can Wear Opal Stone)

ओपल रत्न को वृष, तुला, कुंभ और मकर राशि के लोग पहन सकते हैं। वहीं जो लोग फिल्म, फैशन डिजाइनिंग, कला और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं वो लोग भी धारण कर सकते हैं। साथ ही जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ विराजमान हैं तो ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। लेकिन ओपल रत्न के साथ माणिक्य, मोती और मूंगा पहनने से बचना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं आपको बता दें कि ओपल के साथ नीलम और गोमेद पहना जा सकता है।

ओपल पहनने के लाभ

ओपल पहनने से समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ती है। साथ ही व्यक्ति का मन शांत रहता है और व्यक्ति के जीवन से नेगेटिविटी दूर होती है। यह रत्न आंखों से संबंधित परेशानियों और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से मुक्‍ति पाने में लाभकारी है। वहीं जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में क्लेश रहती हो वो लोग अपनी कुंडली का विश्लेषण कराकर ओपल पहन सकते हैं। साथ ही जो लोग हीरा नहीं धारण कर सकते क्योंकि हीरा मंहगा आता है। तो वो लोग भी ओपल पहन सकते हैं।

इस विधि से धारण करें ओपल

फायर ओपल सबसे अच्छी क्वालटी का माना जाता है। इसलिए हो सके तो फायर ओपल ही खरीदें। वहीं ओपल को शुक्रवार के दिन पहनना चाहिए। साथ ही इसके इंडेक्स फिंगर में पहन सकते हैं। ओपल को चांदी के धातु में पहनना लाभकारी रहता है। ओपल धारण करने से पहले अंगूठी को गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लें। इसके बाद धारण कर सकते हैं। वहीं ओपल धारण करने के बाद शुक्र ग्रह से संबंधित दान निकालकर किसी मंदिर में दान दे आएं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025