हिंदू नववर्ष 2079 के साथ चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि में आज मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। साथ ही लोग अखंड ज्योति जलाने के साथ- साथ, व्रत भी रखते हैं। साथ ही माना जाता है। मां दुर्गा को विभिन्न चीजें अर्पित करने से वह जल्द प्रसन्न हो जातीं हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं राशि अनुसार मां दुर्गा को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए…
राशि अनुसार इन चीजों को चढ़ाएं मा दुर्गा को:
मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगल देवता है, इसलिए आपको माता को लाल रंग के फूल अर्पित कर सकते हैं। साथ ही आप माता को लाल रंग के वस्त्र भी अर्पण कर सकते हैं।
वृष राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए आपको सफेद रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। मां दुर्गा को सफेद रंग के पुष्प बहुत पसंद हैं। इसके साथ ही आपको सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए आप माता को हरे रंग की साड़ी चढ़ा सकते हैं। साथ ही माता को हरें रंग का चूड़ियां भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से मां का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
कर्क राशि: आपकी राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं। इसलिए आप लोग माता को चांदी के आभूषण भी चढ़ा सकते हैं। साथ ही आप मां दुर्गा को सफेद फूल भी अर्पित कर सकते हैं।
सिंह राशि: आप लोग मां दुर्गा को लाल और पीले रंग के पुष्प चढ़ा सकते हैं। साथ ही आप लोग मां को कोई सोने का आभूषण भी अर्पित कर सकते हैं। मां का आशीर्वाद पाने के लिए दुर्गा कवच और सप्तशती का पाठ करें।
कन्या राशि: आपकी राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए आपको आदि शक्ति को हरे और पीले रंगं के पुष्प अर्पित सकते हैं। साथ ही लाल रंग की चुनरी भी चढ़ा सकते हैं।
तुला राशि: इस राशि के लोगों मां दुर्गा को सफेद और गुलाबी रंग के फूल अर्पित करें। माता की कृपा प्राप्त करने के लिए नवरात्र में हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। साथ ही माता को श्रंगार का सामान भी अर्पित कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आप लोगों को मां दुर्गा को गुड़हल का फूल चढ़ाना चाहिए। साथ ही लाल रंग की मिठाई का भी आप भोग लगा सकते हैं। साथ ही नवरात्रि में हर रोज दुर्गा रक्षा कवच का पाठ करें।
धनु राशि: इस राशि के जातकों को आदि शक्ति को पीले रंग के फूल और पीली चुनरी चढ़ानी चाहिए। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ के साथ दुर्गा के बीज मंत्र का भी जप करें, जिससे आपको माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें)-अप्रैल में 9 ग्रह गोचर करके बना रहे ‘धन राज योग’, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग
मकर राशि: आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए आपको माता को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही स्त्रियां माता को श्रंगार का सामान भी चढ़ा सकतीं हैं।
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को देवी मां को नीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही हर कष्ट से छुटाकारा पाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि: आप लोगों को राशि के जातकों को मां दुर्गा को पीले रंग के फूल यानी कनेर के पुष्प चढ़ाने चाहिए। साथ ही माता को पीले रंग के वस्त्र भी अर्पित करें। (यह भी पढ़ें)- 30 साल बाद बना सूर्य और शनि का दुर्लभ योग, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुल सकते हैं किस्मत के नए द्वार