2022 October Tyohar Vrat Full List: ज्योतिष के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अक्टूबर महीने की शुरुआत ही दशहरा के साथ हो रही है। इसके बाद शरद पूर्णिमा, करवाचौथ, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, दिवाली अहोई और छठ आदि हैं। आइए जानते हैं इन त्योहारों की डेट और तिथि…

अक्टूबर 2022 के बड़े व्रत-त्योहार (October Vrat Tyohar calendar 2022)

03 अक्टूबर 2022 (सोमवार):  शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी (दुर्गा अष्टमी) और कन्या पूजन

04 अक्टूबर 2022 (मंगलवार):  महानवमी, नवरात्रि व्रत पारण

05 अक्टूबर  2022 (बुधवार): दशहरा (विजयादशमी), दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

06 अक्टूबर 2022 (गुरुवार): पापांकुशा एकादशी व्रत

07 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) : अश्विन शुक्र प्रदोष व्रत

09 अक्टूबर 2022 (रविवार): आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत

13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार): करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी व्रत

15 अक्टूबर 2022 (शनिवार): स्कंद षष्ठी व्रत

17 अक्टूबर 2022 (सोमवार): तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी

21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार): रंभा एकादशी व्रत

23 अक्टूबर 2022 (रविवार) : धनतेरस, यम दीपक, चंतुर्मास्यल

24 अक्टूबर 2022 (सोमवार): दीपावली, नरक चतुर्दशी, कमला जयंती

25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार): अन्नकूट, गोवर्धन पूजा

26 अक्टूबर 2022 (बुधवार):  भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा

28 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार): कार्तिक विनायक चतुर्थी

30 अक्टूबर 2022 (रविवार):  छठ पूजा

31 अक्टूबर 2022 (सोमवार): सरदार पटेल जयंती

महानवमी पूजन 4 अक्टूबर

महानवमी पर मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इसी दिन भी भक्त कन्या पूजन कर अपने व्रत का पारण करते हैं। 

विजयदशमी दशहरा 5 अक्टूबर

वैदिक पंचांग के अनुसार दशहरा 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम से रावण का वध किया था और लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसी वजह से इस दिन को विजयादशमी के रूप में भी जाना जाता है। इस रावण का प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया जाता है।

दीपावली 24 अक्टूबर

दीपावली का पर्व इस साल 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम ने 14 साल का वनवास पूरा किया था। साथ ही प्रभु श्री राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में चारों ओर दीप जलाए गए थे। साथ दी दिवाली पर लक्ष्मी और गणेश पूजन का भी विशेष महत्व है।

छठ महापर्व 28 से 30 अक्टूबर

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगा। 28 अक्टूबर को नहाया खाया के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होगी। आपको बता दें चार दिन के इस महापर्व में व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव-छठी मईया की पूजा करते हैं।