October 2025 Vrat Tyohar: हिंदू कैलेंडर अनुसार, अक्टूबर का माह काफी खास है, क्योंकि इस महीने त्योहारों का झड़ी लगी हुई है। इस माह का आरंभ शारदीय नवरात्रि के साथ हो रही है और समापन अक्षय नवमी के साथ हो रहा है। इस माह महानवमी, दशहरा, दीवाली, धनतेरस, अहोई अष्टमी, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, दशहरा, छठ महापर्व जैसे प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर माह में कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ रहे हैं…

Monthly Rashifal October 2025: अक्टूबर में इन 5 राशियों के खुलेंगे किस्मत के ताले, आकस्मिक धन लाभ के योग, जानें मासिक राशिफल

अक्टूबर 2025 व्रत त्योहार (October 2025 Vrat Tyohar)

1 अक्टूबर 2025- शारदीय नवरात्रि की महानवमी
2 अक्टूबर 2025 – दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती
3 अक्टूबर 2025 – पापांकुशा एकादशी
4 अक्टूबर 2025 – शनि प्रदोष व्रत, पद्मनाम द्वादशी
6 अक्टूबर 2025 – कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
7 अक्टूबर 2025 – वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
8 अक्टूबर 2025 – कार्तिक माह आरंभ
10 अक्टूबर 2025 – करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी

13 अक्टूबर 2025 – अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
17 अक्टूबर 2025 – रमा एकादशी, तुला संक्रांति, गोवत्स द्वादशी
18 अक्टूबर 2025 – शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपम
19 अक्टूबर 2025- काली चौदस, मासिक शिवरात्रि, हनुमान पूजा
20 अक्टूबर 2025 – नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दिवाली, केदार गौरी व्रत

21 अक्टूबर 2025 – कार्तिक अमावस्या
22 अक्टूबर 2025 – गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
25 अक्टूबर 2025 – विनायक चतुर्थी
26 अक्टूबर 2025 – लाभ पंचमी
27 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा, स्कंद षष्ठी
30 अक्टूबर 2025 – गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
31 अक्टूबर 2025 – अक्षय नवमी

कब है दशहरा (Dussehra 2025)

हिंदू धर्म में दशहरा में विशेष महत्व है। इसे अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसी के कारण इसे विजयादशमी कहा जाता है। इस दिन भगवान राम से लंकापति रावण का वध किया था। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। बता दें कि दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

पापांकुशा और रमा एकादशी 2025 (Ekadashi October 2025)

अक्टूबर में कृष्ण और शुक्ल पक्ष में एक-एक एकादशी पड़ रही है और दोनों की एकादशी का विशेष महत्व है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। बता गें कि पापांकुशा एकादशी 3 अक्टूबर और रमा एकादशी 17 अक्टूबर को होगी।

कब है दिवाली? (Diwali 2025)

इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजा 20 अक्टूबर को की जाएगी। दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी और कुबेर जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। बता दें कि इस साल लक्ष्मी पूजा के लिए रात 7.08 से रात 8.18 मिनट का समय मिलेगा। इसके साथ ही निशिता काल पूजा मुहूर्त रात 11.41 से देर रात 12.31 तक है। 

सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।