October 2023 Vrat Tyohar: अंग्रेजी माह का 10वां अक्टूबर हिंदू पंचांग के अनुसार काफी खास है। आश्विन मास के साथ इस महीने की शुरुआत हो रही है। यह महीना काफी खास है, क्योंकि इस मास त्योहारों की लंबी लिस्ट है इस माह इंदिरा एकादशी, सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण, दुर्गाष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण, जीवित्पुत्रिका व्रत से लेकर शरद पूर्णिमा पड़ रही है। इसके साथ ही अश्विन माह की समाप्ति के साथ ही कार्तिक का पवित्र महीना लग जाएगा, जो 29 अक्टूबर 2023 से लेकर 27 नवंबर 2023 तक रहेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार जानें अक्टूबर माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

अक्टूबर माह के व्रत त्योहार (October 2023 Vrat Tyohar)

1 अक्टूबर 2023, रविवार – पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध
2 अक्टूबर 2023,सोमवार – महात्मा गांधी जयंती, संकष्टी चतुर्थी व्रत
4 अक्टूबर 2023, बुधवार- रोहिणी व्रत, छठा श्राद्ध
6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार – श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका व्रत
9 अक्टूबर 2023, सोमवार- एकादशी श्राद्ध
10 अक्टूबर 2023, मंगलवार – मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी
11 अक्टूबर 2023, बुधवार- प्रदोष व्रत
12 अक्टूबर 2023, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि<br>14 अक्टूबर 2023,शनिवार – महालय – श्राद्ध समाप्त, सर्वपितृ श्राद्ध, सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
15 अक्टूबर 2023, रविवार – शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना – सुबह 10:24 के बाद, महाराजा अग्रसेन जयंती
18 अक्टूबर 2023, बुधवार- तुला संक्रांति (सूर्य का तुला राशि में प्रवेश), विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर 2023, गुरुवार- उपांग ललिता व्रत
20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार – सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
21 अक्टूबर 2023, शनिवार – सरस्वती पूजन
22 अक्टूबर 2023,रविवार – सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर 2023, सोमवार – महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
24 अक्टूबर 2023, मंगलवार – नवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी – दशहरा, बुद्ध जयंती
25 अक्टूबर 2023,बुधवार – भरत मिलाप, पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर 2023, गुरुवार- प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
28 अक्टूबर 2023, शनिवार – शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर 2023, रविवार- कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण

शारदीय नवरात्रि 2023 आरंभ

हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 अक्टूबर 2023 , रविवार, से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। बता दें कि एक वर्ष में चार बार नवरात्रि आती है, जो माघ, चैत्र, शरद और आषाढ़ पर पड़ती है। लेकिन इनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को विशेष माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है।

दशहरा 2023

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 24 अक्टूबर 2023,मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में दशहरा को विजयदशमी के रूप में मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाते हैं। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, दशहरा के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।