ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक शास्त्र अर्थात न्यूमरोलॉजी का भी अपनी एक विशेष जगह है। जिस प्रकार ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मकुंडली को देखकर उसके भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है। ठीक उसी प्रकार न्यूमरोलॉजी से भी जातक के स्वभाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़ने के बाद जो अंक आता है, वह उस व्यक्ति का जन्म मूलांक होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 1 के बारे में, जिस पर सूर्य देव का आधिपत्य है। मतलब यह है कि जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है। उनका मूलांक 1 होता है।

साथ ही ज्योतिष में सूर्य को सूर्य को ज्योतिष में सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा तथा पिता का कारक भी कहा गया है। सूर्य सभी ग्रहों का राजा होता है अर्थात यह नेतृत्व का प्रतीक है। पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत सूर्य ही है। इसलिए सूर्य को ऊर्जा का भी कारक माना जाता है। इसके अलावा सूर्य ग्रह आत्मा के भी कारक होते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के बारे में कुछ खास बातें…

सूर्य देव की होती है विशेष कृपा:

मूलांक 1 वाले लोगों का स्वभाव हंसमुख और सरलता लिए होता हैं। ऐसे व्यक्ति जो सोच लेते हैं उसे करने की पूरी क्षमता रखते हैं। क्योंकि इनके पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग समाज में अलग पहचान बनाने वाले होते हैं और इनकी वाणी की मधुरता लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है। चाहे जितनी भी विपरीत परिस्थितियां हो, यह परेशान न होते हुए समस्या को प्रसन्नचित्त रहते हैं। इनकी दूरदर्शी सोच होती है। जो इनको करियर में आगे भी ले जाती है।

होते हैं सफल राजनीतिज्ञ और स्वाभिमानी: 

सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है, इसलिए ये लोग सफल राजनीतिज्ञ होते हैं। अगर मूलांक 1 वाले लोग राजनीति में अपना करियर बनाएं तो वह सफल हो सकते हैं। साथ ही ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाए तो ये चुप नहीं बैठते। 

करनी चाहिए सूर्य देव की पूजा:

इन व्यक्तियों को जीवन में सुख-समृद्धि के लिए हमेशा प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। उगते सूर्य की पूजा इनके लिए लाभ दिलाने वाली होगी। साथ ही आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022