Numerology Number 8: अंक ज्योतिष अनुसार हर नंबर का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। मूलांक 8 वालों की बात करें तो इस अंक के स्वामी ग्रह न्यायदेवता शनि देव हैं। इसलिए मूलांक 8 वालों में शनि से संबंधित गुण-दोष देखने को मिलते हैं। जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है। उनका मूलांक ये होगा। जैसे शनि ग्रह की गति सबसे धीमी मानी जाती है वैसे ही इस मूलांक वाले लोग धीरे-धीरे लेकिन लाइफ में एक समय बाद अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

स्वभाव: इस मूलांक वाले लोग रहस्यमयी होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है और ये क्या करेंगे इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बर्थ डेट का मूलांक भी नंबर 8 बनता है। इस मूलांक वाले लोगों को दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। ये लोग प्रत्येक विषय पर पूरी गहनता से सोचते हैं। इन्हें अपने भाग्या से ज्यादा कर्म पर विश्वास होता है। इसलिए ये लोग किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। ऐसे लोग एक बार जिस काम को अपने हाथों में ले लेते हैं उसे पूरा करते ही दम लेते हैं। हर परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेते हैं। इन्हें चापलूसी न तो करना पसंद होता है और न ही करवाना।

कार्यक्षेत्र: इस मूलांक वाले लोगों को शनि ग्रह से संबंधित काम ही ज्यादा सूट करता है। इसलिए ये लोग ये लोग इंजीनियर, तेल, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन आदि से संबंधित काम करें तो इनके लिए ज्यादा अच्छा होगा। यह भी पढ़ें- हर चीज में नंबर 1 रहना चाहते हैं इन 4 राशि के लोग, हार नहीं कर पाते बर्दाश्त

आर्थिक स्थिति: इन लोगों की आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो ये अमूमन अच्छी ही होती है। इन लोगों में धन जमा करने की भी आदत होती है। जिस कारण इनके पास धन का अभाव कम ही देखने को मिलता है। इन लोगों को फिजूलखर्ची बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ये अपना धन बेहद ही सोच समझकर कहीं लगाना पसंद करते हैं। ये धन इकट्ठा कर धनवान हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- बुधवार के दिन इन उपायों को करने से धन-दौलत में होती है बढ़ोतरी, ऐसी है मान्यता

संबंध: इन लोगों के संबंध मित्रों और परिजनों से सामान्य ही रहते हैं। पिता के साथ इनका मतभेद होता रहता है। इनका विवाह अकसर देरी से होता है। वैवाहिक जीवन में इनके मतभेद होता रहता है।