अकों का मानव जीवन में विशेष महत्व होता है। लाइफ में कोई अंक लकी साबित होता है तो कोई अनलकी। अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन देखने को मिलता है। ये अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। इस अंक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 6 होता है। ये लोग देखने में सुंदर होते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह के प्रभाव से ये लोग धनवान होते हैं और दिल खोलकर खर्च करते हैं।

सुंदर और धनवान होते हैं।
मूलाक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ग्रह को विलासता, भोग, सौदर्य, धन और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस मूलांक में जन्मे लोग सुंदर और धनवान होते हैं। ये लोग पैसा खर्च करने में भी आगे रहते हैं। ये लोग कला और मनोरंजन प्रेमी होते हैं और सौंदर्य के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। साथ ही ये पहली मुलाकात में किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। ये घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग प्रकृति से प्रेम करने वाले होते हैं।

धन कमाने की होती है प्रबल भावना:
अंक शास्त्र अनुसार ये लोग सारे भौतिक सुख पाना चाहते हैं। वहीं कम उम्र से ही ये लोग अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं इन लोगों के अंदर धन कमाने  की प्रबल भावना होती है। ये मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं और लोग इनसे जुड़ना चाहते हैं। इन लोगों को प्रेम से वश में किया जा सकता है, बल पूर्वक नहीं।

इन क्षेत्रों में पाते हैं सफलता:
ये लोग फिल्म लाइन, मीडिया, नाटक, खान-पान, वस्त्र और आभूषण से संबंधित कामों में सफलता पाते हैं। साथ ही इन लोगों की मूलांक 6, 15 और 24 वालों से अच्छी दोस्ती हो जाती है। अंक शास्त्र अनुसार हल्का नीला, हल्का गुलाबी व सफेद रंग आपके लिए सबसे शुभ माना गया है। इस रंग का रूमाल अपने हाथ आप हमेशा रख सकते हैं। जो आपके लिए लकी चार्म साबित होगा। क्योंकि यह रंग शुक्र ग्रह का है, जो आपके मूंलांक के स्वामी हैं।