Mulank 1 People Personality: अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। वहीं जिन अंकों का किसी न किसी ग्रह आधिपत्य होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 1 के बारे में, इस अंक पर सूर्य देव का आधिपत्य होता है। मतलब जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 बनता है। इस मूलांक वालों में नेतृत्व, राजनीति और प्रशासन के गुण पाए जाते हैं। ये अंक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। जानिए और क्या खासियत है इन मूलांक के लोगों में…
2026 में तीन राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ाएगा खतरनाक अंगारक योग, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग
झुकना नहीं करते हैं पसंद
मूलांक 1 वाले लोग बेहद आकर्षक, महत्वाकांक्षी और अपने काम में कुशल होते हैं। ये लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। वीं ये समय पर सही निर्णय लेने में भी सक्षम होते हैं। ये ईमानदार और दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। इसके अलावा ये काफी जिद्दी भी होते हैं। इनका जिद्दीपन कई बार गलत जगह पर भी दिखने लगता है।
मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की होती है प्राप्ति
मूलांक 1 वाले किसी भी काम को करने में सक्षम होते हैं। ये लाइफ में मान वैभव काफी जल्दी अर्जित कर लेते हैं। इनके अंदर ऊर्जा काफी मात्रा में रहती है। ये स्वाभिमानी होते हैं। साथ ही ये लोग सामाजिक भी होते हैं। ये लोग लोगों को साथ लेकर काम करते हैं। इन लोगों को जीवन में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। लाइफ में कितनी ही मुश्किल परिस्थितियां क्यों न आ जाएं ये कभी हार नहीं मानते हैं। ये अपने रिश्ते पूरी ईमानदारी, वफादारी और समर्पण से निभाते हैं। ये लोग आध्यात्मिक और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं लेकिन इन्हें तार्किक लोगों का साथ पसंद होता है।
होते हैं अच्छे डिवेटर
मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही डिसिप्लिन में रहना पसंद करते हैं। हालांकि, कभी कभी अपनी इस आदत की वजह से यह एग्रेसिव हो जाते हैं। ये हर बात तर्क के आधार पर करते हैं और नियमों का पालन करते हैं. इनके ज्ञान का लेवल, सामान्य लोगों से बहुत ऊंचा होता है जिससे अक्सर घमंड मान लिया जाता है। वहीं मूलांक 1 वालों की मूलांक 8 वालों के साथ कम ही बनती है। दरअसल, मूलांक 8 शनि का अंक है और सूर्य और शनि के संबंध अच्छे नहीं होते हैं। इसके अलावा मूलांक 4 वालों के साथ भी इनके संबंध अच्छे नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें:
| मेष राशि का वर्षफल 2026 | वृष राशि का वर्षफल 2026 |
| मिथुन राशि का वर्षफल 2026 | कर्क राशि का वर्षफल 2026 |
| सिंह राशि का वर्षफल 2026 |
