Astrology Numerology: अंकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने अक्सर देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है तो कोई अनलकी। ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और नेचर के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके जीवन और भविष्य के बारे में बताया जाता है।
अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का भी आधिपत्य है। आज हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 4 के बारे में। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। चूंकि इस मूलांक का स्वामी राहु ग्रह को माना गया है। इसलिए इस मूलांक के लोगों की कई खासियत भी होती है। ये लोग कई बार कुछ ऐसा काम कर देते हैं, जिससे लोग हैरान हो जाते हैं आइए जानते हैं इस मूलांक वालों के बारे में खास बातें…
क्रांतिकारी और मनमौजी स्वभाव के होते हैं:
इस मूलांक के व्यक्ति महान क्रांतिकारी, वैज्ञानिक या फिर अच्छे राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। खास बात ये है कि ये लोग हर विषय की अच्छी जानकारी रखते हैं। ये थोड़े मनमौजी स्वभाव के होते हैं। यदि इन पर गलत संगति का प्रभाव न पड़े तो ही अच्छा है क्योंकि इसकी वजह से नुकसान होने की संभावना रहती है। आमतौर पर ये लोग समय के पाबंद होते हैं। ये लोग जीवन में कुछ ऐसा बड़ा काम कर देते हैं, जिससे सभी लोग चकित हो जाते हैं।
जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं:
इस मूलांक के लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के भी होते हैं, इनको समझना बहुत कठिन होता है। ये लोग खुलकर जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों को भी खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये अपने हिसाब से जिंदगी जीने की इच्छा रखते हैं। ये गूढ़ विषयों के अच्छे जानकार होते हैं। साथ ही ये लोग जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं, अगर ये किसी काम के पीछे पड़ जाएं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
इन क्षेत्रों में होते हैं सफल:
मूलांक 4 वाले अच्छे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, इंजीनियर, ठेकेदार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, नेता, डिजाइनर, डॉक्टर, वकील, शराब व्यापारी व लीडर हो सकते हैं। ये लोग अपने क्षेत्र में बड़े-बडे परिवर्तन ला सकते हैं।
रविवार और गुरुवार का दिन होता है शुभ:
जिन अंको का जोड़ 1 और 5 होता है. यह तिथियां इनके लिए लकी होती है अर्थात प्रत्येक माह की 1, 10 और 19 तारीख इनके भाग्य को संवारने वाली हो सकतीं हैं.