Numerology: हर इंसान दिन-रात मेहनत करता है ताकि अच्छा पैसा कमा सके, लेकिन कई बार लाखों कमाने के बावजूद महीने के अंत तक जेब खाली हो जाती है। बिना वजह के खर्च बढ़ जाते हैं और उधार लेने तक की नौबत आ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप कुछ ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं। दरअसल, फेंगशुई और ज्योतिष के अनुसार, अगर आप अपने जन्मतिथि के अनुसार कुछ खास चीजें अपने पर्स में रखते हैं, तो इससे पैसा टिकने लगेगा और बरकत बनी रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से मूलांक वाले जातकों को कैसा पर्स रखना चाहिए और उसमें क्या रखना चाहिए।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म किसी भी महीने के 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वाले जातकों अपने पर्स में तांबे (कॉपर) का सिक्का रखना चाहिए। ये मान-सम्मान, सफलता और समृद्धि बढ़ाने का काम करता है। ऐसा माना जाता है कि इसे अपने वॉलेट में रखने से पैसा टिकेगा और खर्च कम होगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20 या 29)

मूलांक 2 वाले जातकों को अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखना चाहिए। मान्यता है कि इसे अपने पर्स में रखने से आर्थिक स्थिरता बनी रहती है और अचानक होने वाले खर्च कम हो जाते हैं।

मूलांक 3 (3, 12, 21 या 30)

मूलांक 3 वाले जातकों को अपने पर्स में केसर रखना चाहिए। केसर गुरु ग्रह से जुड़ा होता है, जो धन और ज्ञान दोनों को बढ़ाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे पीले कागज में लपेटकर रखने से बरकत बनी रहेगी और धन-धान्य में वृद्धि होगी।

मूलांक 4 (4, 13, 22 या 31)

मूलांक 4 वाले जातकों को अपने पर्स में जौ रखना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, जौ राहु ग्रह की नकारात्मकता को दूर करता है और अचानक आने वाले खर्चों से बचाता है। इसे हरे कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में रखने से आर्थिक लाभ होता है।

मूलांक 5 (5, 14 या 23)

मूलांक 5 वाले जातकों को अपने पर्स में तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। तुलसी बुध ग्रह से जुड़ी होती है, जो दिमाग को तेज करने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी सुधारती है। इस बात का ध्यान रखें कि पत्तों को समय-समय पर बदलते रहें ताकि उनकी ऊर्जा बनी रहे।

मूलांक 6 (6, 15 या 24)

मूलांक 6 वाले जातकों को अपने पर्स में सूखे गुलाब रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे धन लाभ होता है।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म किसी भी महीने के 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो अपने पर्स में किसी प्रिय व्यक्ति की फोटो रखें। इससे केतु ग्रह की ऊर्जा संतुलित होती है और धन की कमी नहीं होती।

मूलांक 8

अगर आपकी जन्मतिथि 8, 17 या 26 है, तो आपको अपने पर्स में सिक्का रखना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, यह शनि ग्रह को मजबूत करता है, जिससे करियर और धन में तरक्की मिलती है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपको अपने पर्स में लाल मौली (कलावा) रखनी चाहिए। इसे पर्स में रखने से पहले नौ गांठें बांध लें। यह मंगल ग्रह की शक्ति को बढ़ाता है और आपकी इच्छाओं को पूरा कर सकता है।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।