Ank Jyotish: अंकों और ज्योतिषीय तथ्यों के मेल को अंक ज्योतिष कहते हैं जिसका जीवन में विशेष प्रभाव होता है। हिंदी में इसे अंक शास्त्र और अंग्रेजी में न्यूमरोलॉजी कहते हैं। इस प्राचीन विज्ञान में हर व्यक्ति की जन्म तिथि को एक-एक कर जोड़ने से जो अंक प्राप्त होता है वो उस व्यक्ति का मूलांक कहलाता है। अंक ज्योतिष में ऐसा बताया जाता है कि इसकी गणना नौ ग्रहों, बारह राशियों और 27 नक्षत्रों के आधार पर होती है। व्यक्ति के भविष्य की जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्वान अंक ज्योतिष का इस्तेमाल करते हैं।
जानकारों का मानना है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। बताया जाता है कि इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु हैं, इनका प्रतिनिधि करने के कारण लोगों के व्यवहार और स्वभाव पर केतु का असर होता है।
समाज में होती है काफी प्रतिष्ठा: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस मूलांक के लोगों के विचार काफी उच्च स्तर के होते हैं। इन लोगों की तर्क शक्ति काफी बेहतर होती है। समाज में इन लोगों को लोग काफी प्रतिष्ठा भरी नजरों से देखा जाता है। ये लोग बेहद स्वतंत्र ख्यालों के होते हैं, फिर भी काफी धार्मिक होते हैं। इनकी पहचान में समाज में कुशल वक्ता के रूप में होती है। आत्मविश्वास से लबरेज मूलांक 7 के लोग अपनी बातों को सबके सामने दृढ़तापूर्वक रखते हैं। यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के जातकों को लाइफ में एक बार ही होता है सच्चा प्यार
रहस्यमयी होता है स्वभाव: जानकारों के अनुसार 7 अंक लोगों के रहस्यमयी स्वभाव का सूचक होता है। बताया जाता है कि इस मूलांक के लोगों का चेहरा पढ़कर ये बता पाना कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है, काफी मुश्किल होता है। ये लोग खुद तो रहस्यमयी होते ही हैं, साथ ही इन्हें रहस्य से भरी बातों में भी काफी दिलचस्पी होती है। इन्हें कल्पना लोक में गुम हो जाने की आदत होती है, कहते हैं कि 7 मूलांक वाले लोग काफी मनमौजी होते हैं।
किस्मत के धनी माने जाते हैं ये लोग: विद्वान बताते हैं कि जिन लोगों का मूलांक 7 होता है उनका भाग्य हमेशा साथ निभाता है। ये भाग्यशाली होने के साथ ही दूरदर्शी भी होते हैं। मेहनती होने के साथ ही, इस मूलांक के लोग मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं।