Numerology Number 8 Prediction: अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 होती है उनका मूलांक 9 बनता है। मंगल ग्रह को उत्साह और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मूलांक 9 वाले लोग शरीर से ताकतवार होते हैं। इनकी आवाज तीखी और तेज होती है। ये लोग किसी भी परिस्थिति से निपटने की ताकत रखते हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बर्थ डेट का मूलांक भी 9 बनता है। जानिए इस मूलांक वाले लोगों के बारे में दिलचस्प जानकारी…
मूलांक 9 वाले लोग अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। इनका जीवन कुछ हद तक संघर्षपूर्ण रहता है। लेकिन ये लोग हर तरह की परेशानियों से निपटने की ताकत रखते हैं। ये लोग कलात्मक प्रवॄत्ति के होते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र होते हैं। कला और विज्ञान में इनकी रुचि अधिक रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इन्हें धन मामलों को लेकर उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। ये लोग खर्चे खूब करते हैं लेकिन इनके पास जमीन जायदाद की कोई कमी नहीं होती है। इन लोगों को ससुराल से भी आर्थिक सपोर्ट रहता है। इस बर्थ डेट वाले लोग होते हैं निडर और साहसी, इनके पास धन-दौलत की नहीं रहती कोई कमी
इनके पारिवारिक संबंधों की बात की जाय तो अकसर देखा गया है कि ये लोग भाइयों में बड़े होते हैं। इन्हें बचपन में सुख कम मिलता है। ये अपने से जुड़े लोगों को खूब लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन इनके करीबी रिश्तों से इनकी मनमुटाव होने की भी स्थितियां बनती रहती है। इनके प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते। इनके गुस्से और स्वाभिमान के कारण इनके प्रेम सम्बंधों के टूटने के आसार अधिक रहते हैं। ये सदैव अपने लिए सुंदर और आज्ञाकारी जीवनसाथी का साथ चाहते हैं। इनके दाम्पत्य जीवन में भी परेशानियां आती रहती हैं। ये लोग अपनी बात हर जगह पूरी दबंगता के साथ रखते हैं और इसी कारण ये तेजी से आगे बढ़ते हैं। हाथ में इस रेखा के होने पर भाग्य का खूब मिलता है साथ, नहीं होती धन-धान्य की कमी
मूलांक 9 वाले लोग इंजीनिअर, डॉक्टर, आग या बिजली से सम्बंधित काम करते हैं। इसके अलावा ये लोग राजनीति, एक्टिंग, टूरिज्म, घुड़सवारी से जुडे काम भी कर सकते हैं। इस मूलांक वाले लोगों के लिए 9, 18 व 27 तारीखे और रविवार, मंगलवार, सोमवार, गुरुवार का दिन शुभ है। रंगों की बात की जाए तो इनके लिए लाल व गुलाबी रंग लकी होते हैं।