इस बर्थ डेट वाले लोग होते हैं निडर और साहसी, इनके पास धन-दौलत की नहीं रहती कोई कमी
Numerology: ये लोग निडर और साहसी होते हैं। दुनिया की 10 सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में शामिल फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Facebook Ceo Mark Zuckerberg) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) की जन्म डेट का मूलांक भी 5 है।
मूलांक 5 वाले लोग चुनौतियों को हमेशा चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और हर हाल में विजय प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। Numerology Number 5 Prediction: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 बनता है। अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक 5 वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है। बुध ग्रह ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है इसलिए नंबर 5 वाले लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इनके लिए कर्म प्रधान है। ये लोग निडर और साहसी होते हैं। दुनिया की 10 सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में शामिल फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्म डेट का मूलांक भी 5 है। तो आइए जानते हैं मूलांक 5 के बारे में…
मूलांक 5 वाले लोग चुनौतियों को हमेशा चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और हर हाल में विजय प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। ये लोग नयी नयी योजनाओं पर काम कर लाभ कमाते हैं। ये व्यापार में रिस्क उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसलिए ये अमूमन सफल बिजनेसमैन बनते हैं। ये लोग हर परिस्थिति के अनुरूप अपने को ढाल लेते हैं। इनकी तरफ लोग जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग किसी से भी अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। ये दूरदर्शी होने के कारण आने वाली परेशानियों को पहले ही भांप लेते हैं। इन्हें जीवन में अच्छी शिक्षा प्राप्त होती है। शनि के प्रभाव से इन तारीख को जन्मे लोग बनते हैं अच्छे लीडर या बड़े व्यापारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी यही है बर्थ डेट
ये लोग धार्मिक ग्रंथों और गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करते हैं। चतुर और बुद्धिमान होने के कारण ये अपने जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है। ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होते हैं। ये हर समय कुछ न कुछ नया करने की सोच रखते हैं। इस बर्थ डेट वाले लोग जन्मजात होते हैं कलाकार, महानायक अमिताभ बच्चन के जन्म की भी यही है तारीख
ये लोग मित्र जल्दी बनाते हैं और उन्हें भूल भी जल्दी जाते हैं। मित्रों से इन्हें लाभ भी मिलता है। मूलांक 5 वालों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। कुछ लोग इनसे प्रेम सम्बन्ध धन के स्वार्थ में बनाते हैं। ये लोग काफी जल्दी किसी की भी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। आमतौर पर इनकी गृहस्थी सुखी रहती हैं।
मूलांक 5 वाले लोग व्यापार और उद्योग धंधों में अच्छी सफलता पाते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है। इस मूलांक वाले लोगों को दिमाग से संबंधित रोग अधिक लगते हैं।















