Most Romantic Mulank: न्यूमेरोलॉजी के अनुसार अंकों का मानव जीवन पर खास असर होता है। देखा होगा कोई अंक आपके लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। अंक अंक में 1 लेकर 9 अंकों का जिक्र मिलता है। इन अंकों के स्वामी ग्रह अलग- अलग होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते  हैं। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इस अंक से जुड़े लोग रोमांटिक होते हैं। साथ ही इनको अधिकांश वक्‍त पार्टनर के साथ बिताना अच्‍छा लगता है। ये जल्‍द से जल्‍द पार्टनर के करीब आना चाहते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 6 से जुड़े लोगों का खास बातें…

नजदीकियां बढ़ाकर रहते हैं खुश

अंक 6 से जुड़े लोगों पर विलासता के कारक शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग रोमांटिक और प्यार के मामले में सेंसटिव होते हैं। ये लोग प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। साथ ही पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ाकर इन्‍हें सुरक्षा का एहसास होता है और इस तरह ये खुश रह पाते हैं। वहीं ये लोग अपने पार्टनर को सभी खुशियां देने की कोशिश करते हैं।

ये लोग हर डिजीसन पार्टनर से पूछकर लेते हैं। वहीं ये हमेशा अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने के बारे में सोचते हैं और उन्‍हें खुश रखना चाहते हैं। ये लोग पैसा खर्च करने में भी आगे रहते हैं। ये भौतिक सुखों पर पैसा खर्च करते हैं। इनकी फ्रेंड सर्किल भी लंबी होती है। साथ ही ये लोग अपनी सर्किल में लोकप्रिय भी होते हैं।

होती है बेहतरीन पर्सनालिटी 

शुक्र ग्रह के प्रभाव से इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये लोग बातचीत में भी निपुण होते हैं। साथ ही लोग इनसे पहली मुलाकात में ही आर्कषित हो जाते हैं। कम उम्र से ही ये लोग अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

वहीं ये लोग कला प्रेमी होते हैं। साथ ही इनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता का अभाव होता है और किसी भी काम को करने में कई बार सोचते हैं। साथ ही उसका निर्णय दूसरों पर छोड़ देते हैं।