हमारे जीवन में अंकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा ही होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। दरअसल मनुष्य की जन्मतिथि से हम अंक शास्त्र अनुसार उसके नेचर और व्यक्तित्व को जान सकते हैं। साथ ही उसकी पसंद और ना पसंद के बारे में पता लगाया जा सकता है। 

अंक विज्ञान में 1 से लेकर 9 अकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। और हर इंसान की जन्मतिथि का कोई न कोई मूलांक अंक होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 7 के बारे में, जिसका संबंध केतु ग्रह से है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इन्हें दूसरों के मन को पढ़ना बखूबी आता है। इस कला में यह लोग माहिर होते हैं। इनको पूर्वाभास भी अक्सर होता है। आइए जानते हैं मूलांक 7 के बारे में खास बातें…

अच्छे वक्ता होते हैं मूलांक 7 वाले

मूलांक 7 वाले लोग दिल के साफ होते हैं और कई बार छोटी बातें भी इन्‍हें दुखी कर देती हैं। प्यार के मामले में इनका भाग्य इनके साथ नहीं होता है। इस कारण इनकी प्यार और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। लेकिन ये लोग अच्छे वक्ता होते हैं। किसी भी विषय को ये अच्छा प्रिजेंट करते हैं। कल्पनाशक्ति तीव्र होती हैं। ये लोग बुद्धिमान, निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।

रहस्यमयी प्रकृति के होतें हैं ये लोग:

ये लोग समाज में प्रतिष्ठित होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन कई बार ये जरूरत से ज्यादा टेंशन भी ले लेते हैं जिस कारण ये चिड़चिडे भी हो जाते हैं। इन लोगों में धैर्य की कमी देखने को मिलती है। ये लोग रहस्यमयी प्रकृति के भी होते हैं। इनके मन में क्या चल रहा है इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।

इन क्षेत्रों में होते हैं विशेष सफल:

ये लोग कवि, लेखक व दार्शनिक के रूप में अधिक सफल रहते हैं। इसके अतिरिक्त ये डॉक्टर, अध्यापक, सरकारी अधिकारी, ज्योतिषी आदि के रूप में भी ये कार्य करते हैं। इनकी मूलांक 5 और 6 वालों से अच्छी बनती हैं। ये दूसरों के मन ही बात जल्दी भांप लेते हैं। इन लोगों को गूढ़ विषयों को पढ़ने का शौक होता है। ये हर विषय की अच्छी जानकारी रखते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022