अंक शास्त्र के अनुसार अंकों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है, तो कोई अंक अनलकी होता है। आजकल व्यक्ति अपने लकी नंबर को देखते हुए अपनी कार और मोबाइल नंबर को खरीदता है। जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में जातक की राशि के द्वारा ही उसके स्वभाव आदि को समझा जा सकता है, वैसे ही न्यूमेरोलॉजी में जातक के मूलांक के आधार पर इन बातों का पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के मूलांक होते हैं और इन 9 नंबरों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य भी होता है। आइए जानते हैं उन मूलांक के बारे में जिनके जातक बेहद टैलेंटेड माने जाते हैं।

इस मूलांक के जातक होते हैं बुद्धिमान:

अंक ज्योतिष के अनुसार 5 मूलांक वाले जातक जन्म से ही बेहद टैलेंटेड और शार्प माइंड के होते हैं। ऐसे में 5, 14 और 23 तारीख को जन्में लोग इस लिस्ट में आते हैं। आपको बता दें कि 5 अंक के स्वामी बुध देव हैं और बुध देव को अंक ज्योतिष में बुध्दि और व्यापार का दाता कहा जाता है।

मां लक्ष्मी की रहती है कृपा:

मूलांक 5 वाले लोग अपना दिमाग पैसा कमाने में खूब करते हैं। साथ ही ये लोग जिस भी बिजनेस में भी निवश करते हैं, उसमें ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इन लोगों पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है। इतना ही नहीं, इंटेलीजेंट और योग्यता के कारण वे खूब सम्मान पाते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। जिंदगी में चुनौतियों को स्वीकार करना और उन्हें पार करना इनका खास शौक होता है। इन लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है। बुध ग्रह इनको अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स भी देते हैं।

बनते हैं बड़े कारोबारी:

कला और गुप्त विद्याओं में इनकी अच्छी रुचि होती है। ये लोग अगर किसी काम में अपना शत प्रतिशत दें तो इन्हें ऊंचा मुकाम हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। ये जातक आमतौर पर बडे़ कारोबारी होते हैं, लेकिन नौकरी में भी हों तो ऊंचा पद पाते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022