अंक ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में अंकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है तो कोई अंक अनलकी। अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन्हीं 9 नंबरों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है।
आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में शनि को नंबर 8 का स्वामी माना गया है। जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ये लोग रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। इसलिए इनके मन में क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इस तारीख को जन्में लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं और उन्हें खूब लाभ पहुंचाते हैं।
शनि देव की रहती है विशेष कृपा:
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। मूलांक 8 के लोग बेहद ईमानदार और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये हमेशा दूसरों की मदद करते हैं और सच का ही साथ देते हैं। किसी भी काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। इसलिए हर काम में आसानी से सफलता पा लेते हैं। हालांकि, ये लोग जीवन में सफल होने के बाद भी साधारण जीवन ही जीते हैं। ये लोग अत्यंत ही गंभीर और शांत प्रकृति के होते हैं। किसी भी कार्य को निष्ठापूर्वक निभाते हैं।
लोहे और ऑयल का करते हैं काम:
मूलांक 8 वाले लोग अधिकतर इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी भी हो सकते हैं। इन्हें बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, लौहे और ऑयल से जुड़ी वस्तुओं से जुड़ा बिजनेस ज्यादा फायदा देता है। ये लोग पुलिस या सेना जैसी सर्विस में भी काम करते हैं।
शादी देरी से होती है:
इन जातकों के प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते, कई बार तो ये मन ही मन में प्रेम करते रहते हैं और उसे जाहिर नहीं कर पाते। प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। इनकी अपने जीवनसाथी से भी अनबन होती रहती है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
